बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के पाथारघाटा गांव में एक 11 वर्षीय नाबालिग बच्ची के साथ यौन शोषण का सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित एक शादी समारोह का फायदा उठाकर पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम निवासी आरोपी साधु मुर्मू ने बच्ची को बहला-फुसलाकर खेत में ले जाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब बच्ची की चाची ने उसकी हालत देख पूछताछ की, जिसके बाद परिजनों ने तत्काल बरसोल पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को धर दबोचा और बच्ची का मेडिकल कराने के बाद चाची के बयान पर कांड संख्या 12/26 के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : पंचगव्य चिकित्सा और सुरक्षित जीवनशैली को बढ़ावा विषय पर परिचर्चा में आईसीएमआर के वैज्ञानिक लेंगे हिस्सा
There is no ads to display, Please add some



















































