जमशेदपुर : ट्रांसजेंडर बिल 2026 के विरोध में किन्नर समुदाय ने सोमवार को जमशेदपुर जिला मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान किन्नरों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. प्रदर्शन कर रहे किन्नरों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि प्रस्तावित बिल उनके समुदाय के हित में नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि यह बिल ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों को सीमित करता है और उनकी पहचान तथा स्वतंत्रता पर असर डाल सकता है. समुदाय के प्रतिनिधियों का कहना है कि वर्ष 2014 में नालसा बनाम यूनियन ऑफ़ इंडिया के ऐतिहासिक फैसले में ट्रांसजेंडर समुदाय को तृतीय लिंग के रूप में मान्यता दी गई थी, लेकिन यह बिल उस भावना के अनुरूप नहीं है. प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस बिल को लागू न किया जाए और समुदाय के साथ संवाद कर उनकी सहमति से ही कोई निर्णय लिया जाए. इस दौरान जिला मुख्यालय पर प्रदर्शनकारी किन्नरों ने अपने चीर- परिचित अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आम आदमी पार्टी कोल्हान में मजबूत आधार को लेकर की मंथन
There is no ads to display, Please add some



















































