Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मदद को आगे आए डालसा के पीएलवी, जागरूकता वैन से टीएमएच में कराया भर्ती 

जमशेदपुर : न्यायिक सक्रियता व कानूनी सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में तत्पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए)  का सोमवार को सामाजिक दायित्व के तहत मानवीय चेहरा नजर आया. प्राधिकार का वाहन (वैन) जागरूकता अभियान के तहत सोनारी जा रहा था. इस दौरान मरीन ड्राईव पर सड़क किनारे एक महिला घायल अवस्था में पड़ी हुई दिखी. उक्त महिला को किसी वाहन ने धक्का मार दिया तथा फरार हो गया. सड़क किनारे महिला पड़ी हुई थी. उसकी मदद को कोई आगे नहीं आ रहा था. यह देखकर डालसा की जागरूकता वैन वहां रूकी. वैन में सवार अधिकार मित्र (पीएलवी) महिला के पास गए तथा उससे पुछताछ की. चोट गंभीर होने के कारण महिला ज्यादा बोलने की स्थिति में नहीं थी.

घायल महिला को अस्पताल ले जाते पीएलवी

अधिकार मित्र ने मदद कर महिला को वैन मे बैठाया तथा उसे टीएमएच ले गए तथा भर्ती करा दिया. बाद में महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी. बताया जाता है कि महिला अपनी स्कूटी से जा रही थी, उसी वक्त सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन ने स्कूटी में टक्कर मार दी. जिससे महिला बुरी तरह जख्मी हो गई. महिला के सिर से रक्त निकल रहा था और वह दर्द से कराह रही थी, लेकिन ऐन मौके पर उसकी मदद करने वाला कोई नहीं था.  इस नेक कार्य में पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, संजय तिवारी, मनोज महतो, बालेश्वर दास एवं सुजय दत्ता ने मदद की.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : ट्रांसजेंडर बिल के खिलाफ किन्नरों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर जताया विरोध


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर किया सीधा हमला, नगर निगम कार्यालय के बगल में कचरा गिराने की दी चेतावनी 

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मानगो नगर निगम की सफाई व्यवस्था को लेकर अपर नगर आयुक्त पर सीधा हमला बोला है। मुर्दा मैदान और वसुंधरा एस्टेट…

Spread the love

Jadugora : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष राहुल मुर्मू पहुंचे नरवा पहाड़ क्लब भवन, एस टी कमिटी के किया भव्य स्वागत

जादूगोड़ा : झारखंड पुलिस एसोसिएशन के अध्य्क्ष राहुल मुर्मू देर संध्या नरवा पहाड़ यूसिल क्लब पहुंचे जहां यूसिल अनुसूचित जनजाति कर्मचारी संघ के नेता सुरजीत सोरेन, दामु नायक, जितराई मुर्म…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time