Gua : मेघाहातुबुरु में यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच द्विपक्षीय वार्ता, कई मांगों पर बनी सहमति

गुवा : विभिन्न मजदूर हितों और स्थानीय समस्याओं को लेकर मेघाहातुबुरु इकाई झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन एवं सेल (SAIL) प्रबंधन के अधिकारियों के बीच मेघाहातुबुरु जनरल ऑफिस के सभागार में द्विपक्षीय वार्ता आयोजित की गई। यह वार्ता कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित रही, जिसमें कर्मचारियों की सुविधाओं, चिकित्सा व्यवस्था और कार्यस्थल से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

यूनियन की ओर से प्रमुख मांगों में मेडिकल सुविधा को सुदृढ़ करने पर जोर दिया गया। इसमें 12 सीटर एसी एम्बुलेंस की व्यवस्था, रेफरल के दौरान वाहन किराया उपलब्ध कराने, अपोलो रेफरल के लिए संशोधित वाहन किराया लागू करने, मेघाहातुबुरु मेडिकल डिस्पेंसरी में स्थायी डॉक्टर की नियुक्ति तथा फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू करने की मांग शामिल रही। साथ ही जोड़ा रेफरल में भी वाहन किराया उपलब्ध कराने का मुद्दा उठाया गया।

सीएसआर (CSR) के तहत रेफरल प्रक्रिया में केवल मुखिया ही नहीं, बल्कि उपमुखिया, पंचायत समिति सदस्य एवं वार्ड सदस्यों को भी साइनिंग अथॉरिटी देने की मांग की गई, ताकि आम लोगों को सुविधा मिल सके और अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। इसके अलावा “समान काम के लिए समान वेतन तथा विभिन्न विभागों में समान अटेंडेंस लागू करने का मुद्दा भी प्रमुख रहा।

यूनियन ने विशेष रूप से श्याम, कुंदन, कमल के जूलॉजिकल विभाग एवं माइनिंग विभाग में समान अटेंडेंस सुनिश्चित करने की मांग रखी। घंटों चली इस वार्ता के बाद दोनों पक्षों के बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी, जिससे कर्मचारियों में संतोष का माहौल देखा गया।

इस बैठक में सेल प्रबंधन की ओर से सीजीएम एस.के. सिंह, अमित बिस्वास एवं धीरेन्द्र मिश्रा उपस्थित रहे। वहीं यूनियन की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे, अफताब आलम, इंतेकाब आलम, कांता प्रसाद, एस. गिल, पी. नायक, महाराज रावत, सोमनाथ साहु, गुरप्रीत सिंह, कमल रजक, टी. मेहमूद, राज नारायण शर्मा सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Kharagpur : शालीमार स्टेशन पर बढ़ेंगी सुविधाएं, समर्पित यात्री होल्डिंग एरिया होगा विकसित, भीड़ प्रबंधन व्यवस्था होगी सुदृढ़ रेलवे के वरीय अधिकारियों के उच्चस्तरीय दल ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time