Bahragora : माटिहाना फ्लाईओवर पर डिवाइडर से टकराई बाइक, धनाडाही का युवक गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत NH-49 माटिहाना फ्लाईओवर पर शुक्रवार दोपहर एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी। बाइक से अपना संतुलन खोने के कारण एक युवक डिवाइडर से टकराकर बुरी तरह घायल हो गया। घायल की पहचान बहुलिया पंचायत के धनाडाही गांव निवासी चंदन खामराई के रूप में हुई है।मिली जानकारी के अनुसार, चंदन खामराई एक स्थानीय होटल में कर्मचारी के रूप में कार्यरत है। शुक्रवार दोपहर वह अपनी बाइक पर सवार होकर घर से बहरागोड़ा की ओर जा रहा था। माटिहाना फ्लाईओवर के ऊपर अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सीधे डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से चोटिल हो गया। जिस वक्त यह हादसा हुआ, बाइक के पीछे से कोई बड़ा वाहन नहीं आ रहा था, अन्यथा कोई बड़ी अनहोनी घट सकती थी और जान-माल का अधिक नुकसान हो सकता था। वहीं दुर्घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों की तत्परता और राष्ट्रीय राजमार्ग (NHAI)द्वारा उपलब्ध कराई गई एम्बुलेंस की मदद से घायल युवक को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) बहरागोड़ा पहुँचाया गया। अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार तो किया, लेकिन युवक की स्थिति को चिंताजनक और गंभीर देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए ओडिशा के बारीपदा स्थित पीआरएम मेडिकल कॉलेज (PRM Medical College)रेफर कर दिया है। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बरसोल की जर्जर सड़क पर चलना हुआ दूभर, ग्रामीणों में आक्रोश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो मुर्दा मैदान कचरा प्रकरण में प्राथमिकी दर्ज होने के बाद विधायक सरयू राय ने भरी हुंकार, कहा- मुकदमों से नहीं डरता, जमानत के लिए पैरवी करने भी नहीं जाऊंगा 

मुर्दा मैदान प्रकरण में सरयू बोलेः जो होगा, सामना करूंगा मानगो में बदहाल सफाई, पेयजल संकट और सड़कों की दुर्दशा पर निगम को घेरा जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक…

Spread the love

Jamshedpur : तालसा ग्राम सभा ने एसआईआर के दौरान दस्तावेज सत्यापन का मांगा अधिकार, सीओ-बीडीओ के माध्यम से निर्वाचन आयोग को भेजा मांग पत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग की ओर से पूर्वी सिंहभूम जिले में कराए जा रहे एसआईआर में कई विसंगतियां सामने आ रही हैं. पर्याप्त दस्तावेज नहीं होने के कारण यहां…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time