बहरागोड़ा : बड़सोल थानान्तर्गत खंदामौदा चौक पर शुक्रवार की देर शाम एक ट्रेलर अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए सड़क किनारे स्थित दुकानों में घुस गया. इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई. जबकि कई अन्य के घायल होने की सूचना है. घटना के बाद गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन शुरू कर दिया है. घटना की सूचना मिलने के बाद बड़सोल थाना की पुलिस मौके पर पहुंच गई है. घटना के संबंध में हमारे स्थानीय संवाददाता से मिली जानकारी के अनुसार ट्रेलर कोलकाता से बहरागोड़ा की ओर आ रहा था.

उसी दौरान एनएच 49 पर खंडामौदा चौक पर तेज रफ्तार के कारण डिवाइडर तोड़कर सड़क के दूसरी तरफ जाकर दुकानों में घुस गया. जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई. वाक्या इतनी तेजी से हुआ कि किसी को संभलने का मौका नहीं मिला. जो भी इसकी जद में आया वह घायल हुआ. हालांकि एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई है. समाचार लिखे जाने तक उक्त व्यक्ति की पहचान नहीं हो पायी है. इस घटना में कई दोपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हुए हैं.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार मोहंती ने प्रखंड मुख्यालय में समीक्षा बैठक कर विकास कार्यों की रफ्तार तेज करने का दिया निर्देश
There is no ads to display, Please add some



















































