Bahragora : एनएच-49 पर सड़क हादसा में कार की टक्कर से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 49 (NH-49) पर शनिवार को एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगन्नाथपुर निवासी कार्तिक बागाल अपने घर से बाइक पर सवार होकर जगन्नाथपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गौरी होटल के सामने विपरीत दिशा से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार्तिक बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और लहूलुहान हो गए।

वहीं घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस बुलाई गई और घायल कार्तिक को बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC)में भर्ती कराया गया। जहाँ प्राथमिक उपचार के दौरान उनकी स्थिति में सुधार न होते देख और हालत को चिंताजनक पाते हुए, डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बारीपदा (ओडिशा)रेफर कर दिया है।

इसे भी पढ़ें : BREAKING : बड़सोल के खंदामौदा चौक पर अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, एक की मौत, कई घायल, सड़क जाम कर प्रदर्शन कर रहे ग्रामवासी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : “राष्ट्र प्रथम” के विचार के साथ निरंतर कार्य करना ही भाजपा कार्यकर्ताओं की ताक़त है : अमरप्रीत सिंह काले

घोड़ाबांधा में भाजपा का प्रशिक्षण महाअभियान, प्रदेश प्रवक्ता काले हुए शामिल जमशेदपुर : घोड़ाबांधा स्थित साई मोटर हॉल में भारतीय जनता पार्टी, जमशेदपुर महानगर के घोड़ाबांधा मंडल के तत्वावधान में…

Spread the love

Potka : आंधी से उजड़ा घर, कूनी देवी को मिला तिरपाल का सहारा

पोटका : टांगराईन पंचायत के टांगराईन में तेज आंधी से कूनी देवी भगत का आशियाना क्षतिग्रस्त हो गया। आंधी के कारण उनके घर का आधा हिस्सा उड़ गया, जिससे वह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time