Gua : नोवामुंडी पुलिस चोरी के मामले का किया खुलासा, 6 चोरी के मोबाइल बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार,भेजा गया जेल

गुवा : नोवामुंडी थाना क्षेत्र में मोबाइल चोरी की घटना का पुलिस ने त्वरित खुलासा करते हुए छापामारी में कुल 6 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अप्रैल 2026 को आवेदक कमरुज (22 वर्ष), पिता–सहनाथ कुमार, निवासी दीपापाड़ा, जगन्नाथपुर, जिला पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) द्वारा लिखित आवेदन देकर बताया गया कि पार्सल डिलीवरी के दौरान उसके बैग से 6 मोबाइल फोन चोरी हो गए। मामले को गंभीरता से लेते हुए नोवामुंडी थाना में कांड संख्या 12/26, धारा 303(2) BNS 2023 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संदेह के आधार पर विभिन्न स्थानों पर छापेमारी की। पूछताछ के दौरान आरोपी ललित दास ने स्वीकार किया कि बरामद मोबाइल उसी के पास थे। उसके निशानदेही पर अन्य मोबाइल भी बरामद किए गए।पुलिस की कार्रवाई में कुल 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए, जिनमें वीवो T4 लाइफ 5G और मोटोरोला एज 60 फ्यूजन 5G जैसे मॉडल शामिल हैं।

गिरफ्तार आरोपी

ललित दास (24 वर्ष), पिता–गोपाल दास, निवासी महूदी टोला तोडेतोपा
कुंदन रजक (20 वर्ष), पिता बजरंगी रजक निवासी कोल्हान हाटिंग, नोवामुंडी,उज्जवल रोहित एक्का  (22) पिता रंजीत एक्का, क्वाटर नम्बर 101 नोवाग्रीन हेरिटेज टाटा स्टील नोवामुंडी शामिल हैं.तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

छापामारी दल में यह रहे शामिल

पुलिस उपाधीक्षक स्तर के अधिकारियों के नेतृत्व में थाना प्रभारी नयन सिंह,पूर्णिमा कुमारी. अखिलेश सिंह समेत अन्य पुलिसकर्मी एवं सशस्र बल के जवान शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : डीएवी चिड़िया की लोकल मैनेजिंग कमिटी की बैठक सम्पन्न,विद्यालय को समृद्ध एवं सुविधाओं के विस्तार की घोषणा

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time