Jadugora : डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वीं जयंती पर जादूगोड़ा में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

बाबा साहेब सभी के सामान अधिकार व भेदभाव मुक्त समाज के निर्माता थे : रंजीत राम

जादूगोड़ा : डॉ भीम राव अंबेडकर की 135 वा जयंती सह श्रद्धांजलि सभा का आयोजन मंगलवार को जादूगोड़ा मोड चौक पर किया गया। कार्यक्रम का आयोजडन जनहित संरक्षण ट्रस्ट की ओर से किया गया। जिसमें ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों के अलावे स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में अनुसूचित  जाति-जनजाति अधिनियम कांग्रेस के प्रदेश संयोजक व जनहित संरक्षण ट्रस्ट  रंजीत राम मौजूद रहे. मौके पर कांग्रेस नेता रंजीत राम ने कहा कि भारत रत्न बाबा साहेब डॉ भीम राव अंबेडकर का विचार एक ऐसे समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करता है जहां हर नागरिक को समान अधिकार व  समान अवसर प्राप्त हो। उन्होंने इस मौके पर उनके आदर्शों को अपनाकर सामाजिक न्याय, समानता व सशक्तिकरण के उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया। इससे पहले सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी व उनके मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में मकरो कर्मकार (पीएलवी) शशि सिंह, बसंत टोपनो (अधिवक्ता) हरि पात्रों, अमल कुमार दास, मुकेश कुमार समेत काफी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन उप चुनाव : 13 अप्रैल को होगा नामांकन पत्रों का वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : शेचेन क्लिनिक में मरीजों को मिल रही नई जिंदगी, कम खर्च में फिजियोथेरेपी उपलब्ध कराकर मरीजों को आत्मनिर्भर बना रहे डॉ अभिमन्यु 

पोटका : करुणा शेचेन द्वारा संचालित शेचेन क्लिनिक का फिजियोथेरेपी सेंटर ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों के लिए उम्मीद की नई किरण बन रहा है। यहां मात्र 30 रुपये में फिजियोथेरेपी…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time