बहरागोड़ा : प्रखंड की खण्डामौदा पंचायत स्थित पांचरुलिया गांव में बुधवार को भक्ति का सैलाब उमड़ पड़ा, जहां हनुमान मंदिर के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बजरंगबली की प्रतिमा की भव्य प्राण प्रतिष्ठा की गई। पुजारी शंकर प्रसाद कर के नेतृत्व में आयोजित इस धार्मिक अनुष्ठान में मूर्ति को विधि-विधान से औषधि, केसर और घी के वास द्वारा दोषमुक्त करने के पश्चात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ प्रतिष्ठित किया गया। हवन की पूर्णाहुति के बाद ‘हरे राम हरे कृष्ण’ के महामंत्र के साथ अष्टम प्रहर संकीर्तन का शुभारंभ हुआ, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। आयोजन समिति के अनुसार, इस अवसर पर शाम को महाप्रसाद का वितरण किया गया और रात्रि में विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। इस पावन अवसर पर उमा जेना, राकेश धड़ा, सुमन गिरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने उपस्थित होकर हनुमान जी का आशीर्वाद लिया।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : प्रशासनिक अनदेखी से सुलग रहा खांडामौदा, हादसों के बाद भी नहीं जागी NHAI, ग्रामीणों ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी




















































