Bahragora : अवैध बालू से लदा ट्रैक्टर जब्त, बालू माफियाओं में मचा हड़कंप

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र में अवैध बालू के काले कारोबार के खिलाफ बहरागोड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय उच्च पथ-18 (NH-18) स्थित झरिया मोड़ के समीप की गई, जहाँ बिना किसी वैध कागजात के बालू का परिवहन किया जा रहा था। अंचलाधिकारी (सीओ) राजाराम सिंह मुंडा की लिखित शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 20/26के तहत मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

सरकारी राजस्व को लग रहा चूना, रात के अंधेरे में हो रहा गोरखधंधा

एक तरफ जहाँ पुलिस ने ट्रैक्टर जब्त किया है, वहीं दूसरी ओर स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि सुवर्णरेखा नदी के मधुआबेड़ा और पानीपोड़ा जैसे विभिन्न घाटों से अवैध खनन का खेल रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सूत्रों के अनुसार, दिन के उजाले में ट्रैक्टरों के माध्यम से बालू जमा किया जाता है और रात होते ही बड़ी-बड़ी हाईवा गाड़ियों के जरिए इसे अवैध रूप से जमशेदपुर भेजा जा रहा है।

प्रशासन की चुप्पी पर उठ रहे सवाल

हैरानी की बात यह है कि इस पूरे अवैध नेटवर्क की भनक प्रशासन को होने के बावजूद अब तक कोई बड़ी या ठोस कार्रवाई धरातल पर नजर नहीं आई है। प्रशासन की इस कथित अनदेखी के कारण सरकार को प्रतिदिन लाखों रुपये के राजस्व की क्षति हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि छोटी कार्रवाइयों से इतर जब तक सिंडिकेट पर नकेल नहीं कसी जाएगी, तब तक सुवर्णरेखा नदी का सीना इसी तरह छलनी होता रहेगा।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : मंत्रोच्चार और भक्ति के साथ पांचरुलिया हनुमान मंदिर में मूर्ति की हुई प्राण प्रतिष्ठा 

Spread the love

Related Posts

Potka : मुखिया ने एलएलबी में लिया नामांकन, कानून के जरिए समाज सेवा का संकल्प दोहराया 

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने जनप्रतिनिधि होने के साथ अब विधि शिक्षा की दिशा में भी कदम बढ़ाया है। उन्होंने को-ऑपरेटिव लॉ कॉलेज में…

Spread the love

Gua : बत्तख ढूंढने निकले युवक को सांप ने डंसा, गुवा सेल अस्पताल में कराया गया उपचार

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र के राईका गांव में बत्तख ढूंढने निकले एक युवक को सांप ने डंस लिया। घायल युवक का गुवा सेल अस्पताल में उपचार कराया गया, जहां चिकित्सकों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time