जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उदय कुमार सिंह को पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी का दोबारा महासचिव बनाए जाने पर उत्तर प्रदेश संघ के पदाधिकारियों ने उनका सम्मान किया. सम्मान समारोह का आयोजन मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया. उत्तर प्रदेश संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने उदय कुमार सिंह को पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया. मौके पर उत्तर प्रदेश संघ के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे. संघ के अध्यक्ष अखिलेश दुबे ने कहा कि उदय कुमार सिंह के जिला कांग्रेस कमेटी का दोबारा महासचिव बनने से समाज का मान बढ़ा है. उन्होंने ऐसे निष्ठावान समाजसेवी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देने के लिए कांग्रेस आलाकमान का आभार व्यक्त किया.
इसे भी पढ़ें : Bahragora : गोपालपुर पंचायत के मुखिया लक्ष्मी राम मुर्मू उत्कृष्ट कार्यों के लिए हुए सम्मानित, क्षेत्र में हर्ष का माहौल

















































