Potka : बिना चालान गिट्टी लदा हाईवा जब्त, चालक फरार, पोटका थाना में मामला दर्ज

पोटका : पोटका थाना क्षेत्र के सोहदा बस स्टैंड के समीप पोटका अंचल अधिकारी निकिता बाला के नेतृत्व में एक टीम द्वारा औचक छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान पोटका से जादूगोड़ा की ओर जा रही एक हाईवा को रोकने का संकेत दिया गया, लेकिन चालक वाहन लेकर आगे बढ़ गया। बाद में रास्ते में वाहन खड़ा कर चालक फरार हो गया।
जांच के दौरान हाईवा पर करीब 500 सेफ्टी गिट्टी लदी पाई गई। जब वाहन के कागजात एवं चालान की जांच की गई तो कोई वैध चालान उपलब्ध नहीं मिला। इसके बाद टीम ने गिट्टी लदे हाईवा को जब्त कर पोटका थाना में सुरक्षित रखवा दिया।
इस छापेमारी दल में राजस्व कर्मचारी शांतिराम सारंगी एवं चौकीदार भी शामिल थे। सीओ निकिता बाला ने बताया कि वाहन मालिक एवं चालक के खिलाफ बिना चालान खनिज परिवहन का मामला दर्ज कर लिया गया है तथा एमडीडीआर एक्ट के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि बिना चालान खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि सरकारी राजस्व की चोरी पर रोक लगाई जा सके। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की औचक छापेमारी आगे भी जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : Potka : विद्या भारती का शत-प्रतिशत रिजल्ट, आदर्श माहुरी बना स्कूल टॉपर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान

विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जनता दल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के मौदा गांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बहरागोड़ा : मौदा गांव में आस्था और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा इलाका ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। उत्सव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time