Gua : गुवा में ठेका मजदूरों के शोषण पर उग्र हुआ मामला, 21 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता

गुवा : गुवा स्थित झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन कार्यालय में ठेका मजदूरों, बेरोजगार युवाओं एवं आसपास के गांवों के ग्रामीणों के साथ एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने की, जिसमें मजदूरों से जुड़े कई गंभीर मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक को संबोधित करते हुए रामा पांडे ने गुवा सेल प्रबंधन पर आरोप लगाया कि ठेका मजदूरों को उनके कार्य के अनुरूप स्किल्ड और सेमी-स्किल्ड का दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि गुवा अयस्क खदान में कार्यरत मजदूरों का लगातार शोषण हो रहा है, जिसे लेकर उन्होंने सहायक श्रम आयुक्त (एएलसी) को पत्र लिखकर शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि गुवा अयस्क खदान के वित्त एवं लेखा विभाग सहित कई महत्वपूर्ण कंप्यूटरीकृत कार्य मेसर्स जे.बी.टी संस्था को सौंपे गए हैं, जहां कई कर्मी वर्षों से कार्यरत हैं। इसके बावजूद इन कर्मचारियों को उनके काम के अनुरूप उचित वेतन नहीं मिल रहा है। यूनियन का आरोप है कि संस्था द्वारा भारत सरकार के निर्धारित न्यूनतम मजदूरी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है, जो श्रम कानूनों का सीधा उल्लंघन है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एएलसी पदाधिकारी ने 21 अप्रैल को त्रिपक्षीय वार्ता बुलाने का निर्णय लिया है, जिसमें प्रबंधन, ठेका कंपनी और मजदूर प्रतिनिधियों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। रामा पांडे ने मजदूरों से संगठित होने की अपील करते हुए कहा कि अधिकारों की लड़ाई तभी सफल होगी जब सभी मजदूर एकजुट रहेंगे। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि यूनियन कार्यालय में प्रस्तावित मंदिर स्थापना की प्राण-प्रतिष्ठा, जो 15 अप्रैल को होनी थी, उसे स्थगित कर दिया गया है। अब यह कार्यक्रम आगामी 2 मई से 4 मई तक तीन दिवसीय आयोजन के रूप में संपन्न होगा। इस अवसर पर सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर पुण्य के भागी बनने की अपील की गई है।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा में भूख हड़ताल आंदोलन हुआ तेज, पूर्व सीएम मधु कोड़ा की 20 अप्रैल से चक्का जाम की चेतावनी, उत्पादन ठप करने की तैयारी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Potka : पोटका सीएचसी में रक्तदान शिविर का आयोजन,  प्रभारी पदाधिकारी ने कहा रक्तदान से किसी को जीवन दान मिल सकता है 

पोटका : जिले के उपायुक्त के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पोटका में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time