Jamshedpur :  बिना ट्यूशन के यूट्यूब का पढ़ाई में सदुपयोग कर डीएवी के प्रीतेश ने लाया 94 प्रतिशक अंक

वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार का पुत्र है प्रीतेश, सफलता पर परिवार व स्कूल गौरवांवित

जमशेदपुर : सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा में वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार के पुत्र प्रीतेश कुमार ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार सहित पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। प्रीतिश ने बिना किसी ट्यूशन के केवल यूट्यूब के माध्यम से पढ़ाई कर यह मुकाम हासिल किया। उनके विषयवार अंक इस प्रकार हैं— अंग्रेज़ी में 93, संस्कृत में 98, गणित (स्टैंडर्ड) में 79, विज्ञान में 92, सामाजिक विज्ञान में 87 तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में 100 अंक प्राप्त किए। प्रीतेश ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और निरंतर मेहनत को दिया। उन्होंने बताया कि डिजिटल माध्यमों का सही उपयोग कर उन्होंने अपनी पढ़ाई को बेहतर बनाया।
भविष्य की योजना के तहत प्रीतिश कक्षा 11 में ह्यूमैनिटीज़ के साथ गणित विषय का चयन करेंगे और आगे चलकर पब्लिक सर्विस/सरकारी सेवा में अपना करियर बनाना चाहते हैं। वरीय पत्रकार जितेंद्र कुमार ने अपने पुत्र की इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि अनुशासन, मेहनत और सही दिशा में प्रयास से बिना ट्यूशन के भी सफलता संभव है। उन्होंने अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित किया कि वे आधुनिक संसाधनों का सकारात्मक उपयोग करें।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साउथ प्वाइंट स्कूल में दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों का रिजल्ट 98.7% रहा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मानगो नगर निगम के खिलाफ जदयू का आंदोलन तेज, 27 जुलाई को धरना का ऐलान

विधायक सरयू राय की बैठक में लंबित विकास योजनाओं, सफाई व्यवस्था और पुलिस की निष्क्रियता पर जताया गया आक्रोश जमशेदपुर : मानगो नगर निगम की कार्यशैली के खिलाफ जनता दल…

Spread the love

Bahragora : बहरागोड़ा के मौदा गांव में धूमधाम से निकली भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा, जयकारों से गूंजा इलाका

बहरागोड़ा : मौदा गांव में आस्था और उल्लास के साथ भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा निकाली गई, जिससे पूरा इलाका ‘जय जगन्नाथ’ के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। उत्सव…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time