Gua :  वार्ता को नहीं पहुंचा सेल प्रबंधन, ग्रामीणों ने स्वयं खत्म कर दी 72 घंटे चली भूख हड़ताल, 20 को चक्का जाम का ऐलान

गुवा : 12 गांव के मुंडा-मानकी के बैनर तले चल रहा 72 घंटे का भूख हड़ताल शनिवार सुबह 8:00 बजे समाप्त हो गया। तीन दिनों तक चले इस आंदोलन के दौरान न तो गुवा प्रशासन और न ही सेल प्रबंधन की ओर से कोई अधिकारी वार्ता के लिए पहुंचा। इससे आंदोलनरत ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। भूख हड़ताल समाप्त होने के बाद आयोजित बैठक में मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने आगे की रणनीति तय की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 20 अप्रैल, सोमवार को सुबह 4:00 बजे से सेल के जीरो प्वाइंट से लेकर बंकर क्षेत्र तक चक्का जाम किया जाएगा। इस दौरान खदान क्षेत्र में होने वाले डिस्पैच को पूरी तरह ठप करने की योजना बनाई गई है। साथ ही खदान में कार्यरत बसों के परिचालन को भी बाधित कर उत्पादन को प्रभावित करने की चेतावनी दी गई है। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार मांग उठाने के बावजूद प्रबंधन द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है, जिससे उन्हें आंदोलन तेज करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। आंदोलन को पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा का भी समर्थन प्राप्त है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को प्रस्तावित चक्का जाम कार्यक्रम में मधु कोड़ा स्वयं शामिल होकर मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों का नेतृत्व करेंगे। ग्रामीणों ने स्पष्ट किया है कि जब तक उनकी मांगों पर सकारात्मक पहल नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा और इसे और उग्र रूप दिया जा सकता है।

इसे भी पढ़ें : Gua : ग्रामीणों का अल्टीमेटम खत्म, 72 घंटे बाद भी वार्ता को नहीं आया सेल प्रबंधन, ग्रामीणों ने दी चक्का जाम की चेतावनी

Spread the love

Related Posts

जगन्नाथ महोत्सव : पंडित शैलेंद्र कुमार पाठक के शास्त्रीय गायन से समृद्ध हुई रांची की संगीत संध्या

रांची : पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार के तत्वावधान में सांस्कृतिक कार्य निदेशालय द्वारा आयोजित छह दिवसीय ‘जगन्नाथ महोत्सव’ के मंच पर मंगलवार को भारतीय शास्त्रीय…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time