जमशेदपुर : भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2013 बैच के अधिकारी राजीव रंजन ने शनिवार को पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनायें दी। साथ ही जिला के विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों ने भी नव पदस्थापित उपायुक्त का स्वागत किया।
निवर्तमान उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने अपने कार्यकाल के दौरान विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने में पदाधिकारियों, कर्मचारियों, मीडिया और जिला के नागरिकों से मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने नवपदस्थापित उपायुक्त को शुभकामनाएं देते हुए भरोसा जताया कि उनके नेतृत्व में पूर्वी सिंहभूम जिला में विकास कार्यों को नई दिशा मिलेगी।
नव पदस्थापित उपायुक्तराजीव रंजन ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से नागरिकों को लाभ कैसे हो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाये जाएंगे । सभी के सहयोग से जिला के विकास कार्यों को नई दिशा और गति देंगे। सरकारी की योजनाओं को धरातल पर उतरना पहली प्राथमिकता रहेगी।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : कदमा में सैनिक के साथ पुलिस की बर्बरता के खिलाफ पूर्व सैनिकों ने जताया विरोध, उग्र विरोध का दिया अल्टीमेटम
There is no ads to display, Please add some


















































