Jamshedpur : जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव के पूर्व संध्या पर निकली भव्य शोभा यात्रा, डीजे-डंका की धून पर थिरकते रहे शहरवासी

रथ पर सजी भगवान परशुराम की आकर्षक झांकी बनी मुख्य आकर्षण, युवाओं की रही सक्रिय भागीदारी

जमशेदपुर : भगवान परशुराम के प्राकट्य उत्सव की पूर्व संध्या पर शनिवार को ब्राह्मण युवा शक्ति संघ की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई. जिसने पूरे शहर को श्रद्धा और उत्साह से सराबोर कर दिया। इस विशाल आयोजन में हजारों की संख्या में परशुराम वंशी श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा वातावरण “जय परशुराम” के उद्घोष से गूंज उठा।

शोभा यात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होकर गुजरी, जहां श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। डीजे, डंका और पारंपरिक वाद्ययंत्रों की धुन पर झूमते युवाओं और श्रद्धालुओं ने आयोजन को यादगार बना दिया। रथ पर विराजमान भगवान परशुराम की भव्य झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र रही, जिसे देखने के लिए रास्ते भर लोगों की भीड़ उमड़ती रही।

यात्रा के दौरान कई स्थानों पर यातायात प्रभावित हुआ, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह और अनुशासन ने व्यवस्था को संतुलित बनाए रखा। यह शोभा यात्रा न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बनी, बल्कि समाज की एकता और संगठन शक्ति का भी सशक्त प्रदर्शन साबित हुई।

संघ के संरक्षक पूर्व डीएसपी कमल किशोर ने कहा, यह शोभा यात्रा केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि ब्राह्मण समाज की एकता, आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक है। भगवान परशुराम के आदर्शों को अपनाकर समाज को संगठित और सशक्त बनाना ही हमारा मुख्य उद्देश्य है।

मजदूर नेता राकेश्वर पांडेय ने कहा कि परशुराम जन्मोत्सव अब शहर की पहचान बनता जा रहा है। अनिल तिवारी और दीपू सिंह ने विभिन्न संगठनों के सहयोग को इसकी सफलता का आधार बताया और ब्राह्मण एकजुटता के लिए किए गए प्रयास और जागरूकता के लिए संघ को धन्यवाद और बधाई दिए।

भाजपा पूर्व महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने भी इस आयोजन को सनातन हित में अच्छी पहल बताया है और इससे हिंदुत्व के साथ परशुराम वंशी को मजबूती प्रदान होगी संयोजक अप्पू तिवारी ने युवाओं की भागीदारी को समाज की ताकत बताया, जबकि डी.के. मिश्रा ने इस प्रयास को अनुकरणीय कहा।

शोभा यात्रा में निम्न हुए शामिल

शोभा यात्रा में मुख्य रूप से कमल किशोर, अखिलेश दुबे, अनिल तिवारी, राकेश्वर पांडेय, सुधांशु ओझा, बिनोद उपाध्याय, डी डी त्रिपाठी, बड़ेलाल दुबे, दीपू सिंह, जयकुमार सिंह, सत्येंद्र कुमार सिंह, डी के मिश्रा, विमलेश उपाध्याय, पप्पू मिश्रा, अरुण पांडे, सीपी शुक्ला, सुनील शर्मा, पवन ओझा, महेश मिश्र, राजेश ओझा, पवन ओझा, रंजीत झा, शिवशंकर सिंह, नीतीश कुमार, पप्पू उपाध्याय, नकुल तिवारी, ओमप्रकाश उपाध्याय, वेद प्रकाश उपाध्याय, महेंद्र पांडेय, विपिन झा, कमलेश दुबे, अंकित आनंद, अरुण शुक्ला, सुशील पांडे, दीपक तिवारी, मुकेश तिवारी, ज्ञान पांडेय, सूरज ओझा, रामनाथ दुबे, मुन्ना मिश्रा, श्रीनिवास तिवारी, सत्यम पांडेय, डब्लू मिश्रा, अरविंद पांडेय, विशाल तिवारी, नीरज मिश्रा, अभय पांडेय, चंद्रेश्वर पांडेय, अजीत उपाध्याय, दिलीप पांडे सहित पवित्रा पांडेय, सुनीता मिश्रा, सीमा पांडेय, विनता मिश्रा, ऊषा ओझा सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

इन संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल

अन्य संगठनों में हिन्दू जागरण मंच के बलबीर मंडल, भाजपा युवा मोर्चा नीतीश कुमार, अखिल भारतीय ब्राह्मण संघ के मुन्ना मिश्रा, मानवता एक सामाजिक संस्था के अरूप मल्लिक, केशरी सेना के परवीन प्रसाद सैल्यूट तिरंगा के रविशंकर तिवारी समेत अन्य संगठनों का भी सहयोग सराहनीय रहा। अंत में संघ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार जताते हुए समाजहित में आगे भी ऐसे आयोजन जारी रखने का संकल्प दोहराया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : राजीव रंजन ने पदभार ग्रहण किया, बताया सरकार की योजनाओं को धरातल पर उतारना है प्राथमिकता

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बिष्टुपुर तुलसी भवन में मारवाड़ी महिला मंच का तीन दिवसीय राखी मेला शुरू, MLA पूर्णिमा साहू ने किया उद्घाटन

जमशेदपुर : मारवाड़ी महिला मंच, जमशेदपुर शाखा का बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में तीन दिवसीय राखी मेला का शुभारंभ सोमवार को हो गया, जों 22 जुलाई बुधवार तक चलेगा। मेला…

Spread the love

Jamshedpur : स्वदेशी जागरण मंच की ‘पर्यावरण पहल’ के तहत साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल में संगोष्ठी एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित

जमशेदपुर : स्वदेशी जागरण मंच द्वारा पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता के उद्देश्य से संचालित “पर्यावरण पहल” अभियान के अंतर्गत शिवम शिल्प कला केंद्र के संयुक्त तत्वावधान में बागबेड़ा के मतलाडीह…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time