पोटका : नारी शक्ति के जागरण एवं संवर्धन को लेकर पोटका स्थित महामाया आश्रम से नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ के अनुष्ठान के लिए भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान के साथ नदी से जल भरकर पूजा-अर्चना की और कलश को यज्ञ स्थल तक लाकर स्थापित किया।
कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भाग लिया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। महायज्ञ का आयोजन महामाया आश्रम, मां तारा काली मंदिर एवं समिति के संयुक्त तत्वावधान में किया जा रहा है।
इस मौके पर आश्रम के अध्यक्ष दिनेश गुप्ता, साहित्यकार सुनील कुमार दे सहित आश्रम समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे। यह महायज्ञ 19 और 20 अप्रैल तक दो दिनों तक आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में था।
इसे भी पढें : Potka : पोटका में अवैध बालू कारोबार पर कोवाली थाना ने की कार्रवाई, 80 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त



















































