Gua : गुवा के नुईया गांव में हाथियों का झुंड पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत नुईया गांव स्थित सीडीएन रुगंटा की बंद पड़ी खदान क्षेत्र एवं आधुनिक खदान के आसपास रविवार सुबह करीब 6 बजे चार हाथियों का झुंड विचरण करते हुए देखा गया। सुबह-सुबह हाथियों के अचानक गांव के नजदीक पहुंचने से ग्रामीणों में भय और दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी कई बार हाथियों का झुंड इस क्षेत्र में आ चुका है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह इलाका हाथियों के पारंपरिक आवागमन का रास्ता यानी कॉरिडोर माना जाता है, जिसके कारण यहां अक्सर हाथियों की मौजूदगी बनी रहती है। ऐसे में ग्रामीण हमेशा सतर्क रहते हैं, लेकिन अचानक हाथियों के दिखने से अफरा-तफरी की स्थिति बन जाती है। हाथियों को देखने के बाद ग्रामीणों ने तुरंत गुवा वन विभाग को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग के पदाधिकारी एवं कर्मी मौके के लिए रवाना हो गए और हाथियों की निगरानी तथा उन्हें सुरक्षित जंगल की ओर खदेड़ने के प्रयास में जुट गए हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे सतर्क रहें, हाथियों के पास जाने की कोशिश न करें और अकेले जंगल या खदान क्षेत्र की ओर न जाएं। साथ ही बच्चों और पशुओं को भी सुरक्षित स्थान पर रखने की सलाह दी गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि हाथियों की लगातार बढ़ती आवाजाही को देखते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि भविष्य में किसी भी तरह की जनहानि या संपत्ति के नुकसान से बचा जा सके।

इसे भी पढें : Gua :  वार्ता को नहीं पहुंचा सेल प्रबंधन, ग्रामीणों ने स्वयं खत्म कर दी 72 घंटे चली भूख हड़ताल, 20 को चक्का जाम का ऐलान

 

Spread the love

Related Posts

Bahragora : खण्डामौदा आरोग्य मंदिर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, मुखिया की अगुवाई में हुआ पौधारोपण

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खण्डामौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य का मंदिर में बुधवार को मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता पर साफ सफाई तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई.बताया गया की स्वास्थ्य…

Spread the love

Gua : मेघाहातुबुरु में पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम,  खदान क्षेत्र से निकलने वाले गंदे एवं तेलयुक्त पानी का वैज्ञानिक तरीके से शोधन करने के लिए लगा 10 KLD इफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट

गुवा : मेघाहातुबुरु खदान क्षेत्र में पर्यावरण संरक्षण और जल संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में सेल प्रबंधन ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए जनरल ऑफिस के समीप डोजर-डम्फर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time