बहरागोड़ा : पारुलिया पंचायत के लालसाई गांव स्थित कोटुआमुड़ा टोला आज भी पक्की सड़क के बजाय मिट्टी महरूम का बना हुआ है, जिससे करीब 15 परिवारों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है। मुख्य सड़क से महज एक किलोमीटर की दूरी पर स्थित इस टोले तक एम्बुलेंस न पहुँच पाने के कारण मरीजों और गर्भवती महिलाओं को आज भी खटिया पर लादकर ले जाना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि 20 साल पहले बनी मोरम सड़क अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे बारिश में पैदल चलना भी दूभर हो जाता है और बच्चों की शिक्षा पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। सूरज दलाई, राघव दलाई और सुमि दास समेत अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है ताकि उन्हें इस रोज-रोज की मुसीबत से निजात मिल सके।
इसे भी पढ़ें : Gua : सारंडा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान जवान की मलेरिया से मौत



















































