Potka : भीषण गर्मी में युवाओं का दिखा जज़्बा, भगत सिंह युवा समिति के रक्तदान शिविर में उमड़ी युवाओं की भीड़

पोटका : जहां एक ओर 44 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी और चिलचिलाती धूप ने लोगों को घरों में रहने पर मजबूर कर दिया है, वहीं दूसरी ओर भगत सिंह युवा समिति, सानग्राम द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा। बड़ी संख्या में युवा रक्तदान के लिए शिविर में पहुंचे और मानवता की मिसाल पेश की।
यह रक्तदान शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर तथा प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के सहयोग से सफलतापूर्वक आयोजित किया गया। समिति द्वारा यह चौथा रक्तदान शिविर था, जिसमें युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

इस मौके पर प्रतीक संघर्ष फाउंडेशन के अरिजीत सरकार, मुखिया अभिषेक सरदार, भाजपा मंडल अध्यक्ष सनत सी और पिंटू पुराण समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने ग्रामीण क्षेत्र में इस भीषण गर्मी के बावजूद युवाओं की भागीदारी की सराहना की।

अरिजीत सरकार ने कहा कि गर्मी के मौसम में अक्सर ब्लड सेंटर में रक्त की कमी हो जाती है, जिसे देखते हुए फाउंडेशन द्वारा शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लगातार रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि एक यूनिट रक्त से तीन लोगों की जान बचाई जा सकती है।
शिविर को सफल बनाने में लखविंदर सरदार, नयन कमल ज्योतिषी, भागवत भंज, जितेंद्र सरदार, अर्जुन मांझी सहित अन्य लोगों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

इसे भी पढ़ें : Potka : पोटका में अवैध बालू कारोबार पर कोवाली थाना ने की कार्रवाई, 80 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त

 

Spread the love

Related Posts

Gua : ठेका मजदूरों की समस्याओं पर यूनियन–सेल प्रबंधन के बीच हुई बैठक, मांगों पर बनी सहमति

गुवा : गुवा क्षेत्र में ठेका मजदूरों एवं स्थानीय समस्याओं को लेकर झारखंड मजदूर संघर्ष संघ यूनियन और सेल प्रबंधन के बीच एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक में…

Spread the love

Bahragora : हल्की बारिश से कीचड़ में चलने को मजबूर हो जाते हैं कोटुआमुड़ा टोला के ग्रामीण

बहरागोड़ा : पारुलिया पंचायत के लालसाई गांव स्थित कोटुआमुड़ा टोला आज भी पक्की सड़क के बजाय मिट्टी महरूम का बना हुआ है, जिससे करीब 15 परिवारों को नारकीय जीवन जीने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time