आदिवासी बहुल 91 बूथ के मतदाताओं को भाजपा के पक्ष में संगठित करने का मिला है दायित्व
पोटका : भारतीय जनता पार्टी की केंद्रीय कार्यसमिति द्वारा देवी कुमारी भूमिज को पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 में आदिवासी मोर्चा के तहत प्रवासी प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे 1 अप्रैल से बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र (239) में प्रवासी पदाधिकारी के रूप में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 अप्रैल को प्रचार-प्रसार समाप्त होने के बाद देवी कुमारी भूमिज पोटका लौट आएंगी। पार्टी द्वारा उन्हें विशेष रूप से आदिवासी समाज के वोटों को भाजपा उम्मीदवार जलधर महतो के पक्ष में संगठित करने का दायित्व दिया गया है।बलरामपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 5 मंडलों में उन्हें जिम्मेदारी सौंपी गई थी, जिसमें खासकर 283 बूथों में से 91 आदिवासी बहुल बूथ शामिल हैं। इन बूथों पर आदिवासी मतदाताओं की संख्या अधिक होने के कारण यह क्षेत्र रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। देवी कुमारी भूमिज ने इन सभी 91 बूथों का दौरा कर बूथ अध्यक्षों एवं शक्ति केंद्र अध्यक्षों के साथ समन्वय स्थापित कर भाजपा के पक्ष में समर्थन सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत रणनीति तैयार करने में जुटीं हैं। गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान 23 अप्रैल को होना है, जबकि चुनाव परिणाम 4 मई को घोषित किए जाएंगे।
इसे भी पढ़ें : Potka : तेंतला पोड़ा पंचायत भवन में रक्तदान शिविर में ग्रामीणों और युवाओं की दिखी उत्साहपूर्ण भागीदारी
There is no ads to display, Please add some


















































