बहरागोड़ा : मानुषमुड़िया गांव स्थित स्वामी निगमानंद आश्रम में मंगलवार को अक्षय तृतीया के अवसर पर भक्ति और सेवा का अनूठा संगम देखने को मिला। हिमाद्री भोल की देखरेख में आयोजित इस भव्य समारोह में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना और आरती में भाग लिया, वहीं भार्गव चैतन्य ब्रह्मचारी ने स्वामी निगमानंद जी (श्री श्री ठाकुर) के आध्यात्मिक सफर पर चर्चा करते हुए बताया कि कैसे उन्होंने तंत्र, ज्ञान, योग और प्रेम भक्ति की चतुर्विध साधना में सिद्धि पाकर निर्विकल्प समाधि का अनुभव किया। आध्यात्मिक ज्ञान के साथ ही यहाँ मानवता की सेवा का संकल्प भी दोहराया गया, जिसके तहत आयोजित रक्तदान शिविर में 42 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम के अंत में सैकड़ों लोगों ने सामूहिक भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया। इस पूरे आयोजन को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में विजया नंद सरस्वती, आनंद मय भोल, शिब शंकर भोल और सपन बंद की मुख्य भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बहरागोड़ा के श्रमिक का विशाखापट्टनम में निधन, Ex-MLA व CM की पहल पर लाया जाएगा पार्थिव शरीर
There is no ads to display, Please add some



















































