गुवा : टाटानगर रेल सिविल डिफेंस द्वारा राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह के अवसर पर लोको पायलट को सेवा, सुरक्षा, समर्पण की शपथ के साथ अग्नि शमन सेवा प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम इलेक्ट्रिक लोको पायलट ट्रेंनिंग सेंटर के सभागार में आयोजित की गई। सिविल डिफेंस इंस्पेक्टर संतोष कुमार ने कार्यक्रम के आरंभ में लोको पायलट को आपदा काल में सेवा, सुरक्षा, समर्पण के साथ कार्य करने को प्रेरित किया और शपथ दिलाया।
प्रशिक्षण के दौरान इन्होंने फायर संयंत्र उपयोग में सावधानी कि विस्तृत जानकारी दिया बताया फायर संयत्र के पलंजर को दबाने के बाद यदि पाउडर बाहर नहीं निकल रहा हो तो संयंत्र को लिटा कर ऐसी स्थिति में रखनी चाहिए। फायर संयत्र की कैप कठोर सतह की ओर रखनी है। चुकी वह कभी भी ब्लास्ट करने की संभावना हो सकती है और संभावित दुर्घटना से बचा जा सकता है। इसके साथ फायर संयंत्र उपयोग के पूर्व सावधानियां, उपयोग के दौरान सावधानियां, आग बुझाने का तरीका, आग बुझाते वक्त सावधानियां की प्रशिक्षण डिजिटल विधि से दिया।
डेमोंस्ट्रेटर शंकर कुमार प्रसाद ने ड्राई केमिकल पाउडर फायर संयंत्र और कार्बन डाइऑक्साइड फायर संयंत्र उपयोग करने की विधि का मॉक ड्रील कर प्रशिक्षित किया सीपीआर विधि, विदेशी वस्तु से वायु मार्ग के अवरोध (एफ बी ए ओ) प्राथमिक चिकित्सा पद्धति, प्रशिक्षित की गई। राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह प्रशिक्षण कार्यक्रम में दक्षिण पूर्व रेलवे चक्रधरपुर,रांची,आद्रा, खरगपुर, संतरागाछी,बोकारो, राउरकेला के लोको पायलट और सहायक लोको पायलट कुल 240 लोको पायलट ने भाग लिया।
इसे भी पढ़ें : Gua : ठेका श्रमिकों के वेतन व श्रेणी को लेकर विवाद, प्रबंधन ने जांच के लिए मांगा समय
There is no ads to display, Please add some


















































