पोटका : पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ने इस वर्ष शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल करते हुए शत-प्रतिशत परिणाम दर्ज किया है। विद्यालय की कुल 81 छात्राओं ने परीक्षा में भाग लिया, जिसमें सभी छात्राओं ने सफलता प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस वर्ष के परीक्षा परिणाम में जानवी पात्र ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं कापरा टुडू ने 90 प्रतिशत अंक के साथ दूसरा स्थान प्राप्त किया। इसके अलावा सुहानी देव (87%), ममता नायक (86%), सुकुर मनी सरदार (86%) और सुनीता बास्के (85%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
विद्यालय के वार्डन रूम हलदार ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह दिन विद्यालय परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण है। उन्होंने बताया कि सभी 81 छात्राओं का उत्तीर्ण होना उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण का परिणाम है। उन्होंने छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आगे भी इसी तरह मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।
विद्यालय के इस उत्कृष्ट परिणाम से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और अभिभावकों ने भी विद्यालय प्रबंधन व शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की है।
इसे भी पढ़ें : Potka : शंकरदा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का शानदार प्रदर्शन, 98% छात्र हुए उत्तीर्ण, खुशबू महतो बनी स्कूल टॉपर
There is no ads to display, Please add some



















































