Potka : वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती मनाई गई, दो दिवसीय सम्मेलन का निर्णय

पोटका : आदिम भूमिज-मुंडा समाज कल्याण समिति जुड़ी की ओर से शनिवार को चुआड़ विद्रोह के महानायक वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की 236वीं जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं समाज के लोगों ने उनके मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस मौके पर मुख्य रूप से पूर्व विधायक मेनका सरदार, सांसद प्रतिनिधि उपेंद्रनाथ सरदार, भीमशेन सरदार, धीरेंद्र नाथ सरदार, महीन सरदार, रामनाथ सरदार, श्रीकांत सरदार, सुभाष सरदार, अजीत सरदार, बलदेव सरदार, बृहस्पति सरदार, भागीरथ सरदार, विभीषण सरदार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने वीर गंगा नारायण सिंह के अद्वितीय योगदान एवं बलिदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया।  कहा कि उनका संघर्ष समाज के लिए प्रेरणास्रोत है और आज भी उनके विचार प्रासंगिक हैं।

कार्यक्रम के दौरान वीर शहीद गंगा नारायण सिंह की कुर्बानियों को स्मरण करते हुए एक बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से दो दिवसीय सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

इस सम्मेलन में जन-जागरूकता, पेसा कानून, भूमि विद्रोह में भूमिज समाज के योगदान तथा सामाजिक कुरीतियों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। साथ ही समाज को आगे बढ़ाने एवं संगठित करने के लिए ठोस रूपरेखा तैयार करने पर भी जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Potka : सुख-शांति व समृद्धि की कामना के साथ हाता में अखंड हरिनाम कीर्तन का शुभारंभ, भक्तिमय हुआ माहौल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रेल यात्री संघर्ष समिति के बैनर तले ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान 26 को 

वाइटबोर्ड पर दस्तखत होगा, क्यूआर कोड वाले पर्चे भी दिये जाएंगे जमशेदपुर : यात्री ट्रेनों की लेटलतीफी के खिलाफ रेल यात्री संघर्ष समिति की तरफ से रविवार को आयोजित होने…

Spread the love

Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 

जमशेदपुर : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस बड़े उत्साह एवं विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता के साथ मनाया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time