Gua : पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने बेरोजगारी और मजदूरों की समस्याओं पर किया मंथन, 5 मई को कंस्ट्रक्शन कंपनी के मालिकों के साथ होगी बैठक

गुवा : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने गुवा क्षेत्र का दौरा कर स्थानीय समस्याओं की जानकारी ली और लोगों से सीधे रूबरू हुए। इस दौरान गुवा रेलवे मार्केट स्थित भाजपा कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें क्षेत्र की मूलभूत समस्याओं, बेरोजगारी तथा ठेका मजदूरों के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में गुवा सेल खदान के राकेश पांडे एवं मां सरला कंस्ट्रक्शन के अधीन कार्यरत ठेका मजदूरों ने अपनी समस्याएं पूर्व मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मजदूरों ने बताया कि उन्हें काम से बैठा दिया गया है, जिससे उनके सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। इस पर मधु कोड़ा ने तत्काल फोन पर संबंधित अधिकारियों से बातचीत कर काम से हटाए गए मजदूरों को अविलंब वापस लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि स्थानीय मजदूरों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी घोषणा की कि आगामी 5 मई को सेल के अधीन कार्यरत सभी निजी कंस्ट्रक्शन कंपनियों के मालिकों के साथ बैठक की जाएगी। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य बाहरी मजदूरों के स्थान पर गुवा क्षेत्र के स्थानीय बेरोजगार युवाओं और मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र में बेरोजगारी की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है। मौके पर भाजपा सारंडा मंडल उपाध्यक्ष जय किशन गुप्ता, कैलाश दास, सुदीप दास, राजू चौबे, उदय सिंह, पीयूष साव सहित कई भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। स्थानीय लोगों ने मधु कोड़ा से क्षेत्र के विकास और रोजगार के लिए ठोस पहल करने की मांग की।

इसे भी पढ़ें : Gua : सारांडा में टेकअप प्वाइंट पर रेलवे के निर्माण से जगी उम्मीद, ग्रामीणों को राहत की जगी आस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुनप में होल्डिंग टैक्स वृद्धि के खिलाफ आवाज़ तेज, अनिल मोदी ने मंत्री को लिखा पत्र पुराने दर पर ही टैक्स लेने का किया अनुरोध

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में होल्डिंग टैक्स में की गई बढ़ोतरी के विरोध में वार्ड पार्षद अनिल मोदी ने झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री श्री सुदिव्य कुमार…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड श्रमिक संघ 01 मई क रैली निकाल केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ शुरू करेगी जन आंदोलन : शैलेन्द्र मैथी 

जमशेदपुर : झारखण्ड श्रमिक संघ (झामुमो) एवं अन्य श्रमिक संगठनों ने एक साथ मिलकर 1 मई 2026 को साकची आमबगान मैदान में मजदूर दिवस मनाएगा और उलगुलान का शंखनाद करेगा।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time