Jamshedpur : योग गुरु अंशु को वियतनाम से आमंत्रण, अंतरराष्ट्रीय मंच पर होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : शहर के प्रसिद्ध योग गुरु और सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक सह वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स इंडिया (भारत) के अध्यक्ष अंशु सरकार को वियतनाम में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मान समारोह में भाग लेने का आमंत्रण मिला है. यह कार्यक्रम ‘हील योगा’ संस्था द्वारा आयोजित किया जा रहा है. वियतनाम स्थित ‘हील योगा’ संस्था के मास्टर रवि शंकर कुमार ने ईमेल के माध्यम से अंशु सरकार को इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए औपचारिक निमंत्रण भेजा है. अंशु सरकार ने जानकारी देते हुए बताया कि वे 29 अप्रैल को वियतनाम के लिए रवाना होंगे और 3 मई को भारत वापस लौटेंगे.
उन्होंने कहा कि योग के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए वहां उनका विशेष स्वागत और सम्मान किया जाएगा. यह उनके लिए ही नहीं, बल्कि जमशेदपुर और देश के लिए भी गौरव का विषय है. अंशु ने बताया कि वियतनाम में उनके कई विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं. साथ ही सरकार योगा एकेडमी के कई छात्र वियतनाम में रहकर अन्य लोगों को प्रशिक्षण दे रहे हैं. उन सभी से मिलने और उनके प्रदर्शन को देखने का अवसर भी इस यात्रा के दौरान मिलेगा. इस कार्यक्रम के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर योग के प्रचार-प्रसार को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय स्तर पर भी इस उपलब्धि को लेकर उत्साह का माहौल है. योग प्रेमियों और उनके शिष्यों ने अंशु सरकार की इस सफलता पर खुशी जताई है और उनके सफल यात्रा की कामना की है

इसे भी पढ़ें :Jamshedpur : बाल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में पृथ्वी दिवस का आयोजन ।पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्रों को किया गया जागरूक 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले की टी-20 टीम के ऑक्शन में बाहरी खिलाड़ियों की एंट्री, स्थानीय खिलाड़ियों के अवसर पर उठा सवाल

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में टी-20 टूर्नामेंट की संभावित तिथि 22 सितंबर रखी गई है, जबकि खिलाड़ियों का ऑक्शन 12 सितंबर को होना है। इसी बीच 9 सितंबर को…

Spread the love

Bahragora : पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा में प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ का भव्य आयोजन, दर्जनों स्कूल के बच्चों ने लिया हिस्सा

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा स्थित पीएम श्री +2 उच्च विद्यालय खण्डामौदा के प्रांगण में मंगलवार को उत्साह एवं उमंग के साथ प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time