Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि

गुवा : सेल संबद्ध डीएवी चिड़िया के सीएमसी संचालित कक्षा अष्टम परीक्षा परिणाम अत्यंत सराहनीय रहा ।मेहनत कश व परिश्रमी छात्र आदित्य प्रेयश 89.6 प्रतिशत प्राप्तांक से प्रथम स्थान टाँपर, छात्र सनत दास 88.9 प्रतिशत प्राप्तांक से सेकेण्ड टॉपर तथा छात्रा शाक्षी शर्मा 86.4 प्रतिशत प्राप्तांक से विद्यालय की थर्ड टाँपर रही ।
मेहनती छात्रों ने अपनी मेहनत के बल पर अद्वितीय पहचान मेधावी छात्रों के बीच विद्यालय मे बना दी है । कुछ 68 छात्रो ने परीक्षा में उतीर्ण कर विद्यालय की बोर्ड परीक्षा में सफल रहे।प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि ने कहा कि बच्चों के कठिन परिश्रम एवं विद्यालय के शिक्षकों के लगातार मेहनतरत रहने के कारण बच्चों का परीक्षा परिणाम संतोषजनक एवं प्रसंसनीय रहा है । प्राचार्य ने पढ़ाने वाले शिक्षको, बच्चों एवं अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई दी है । उन्होंने हर्ष जताते हुए हुए बताया कि सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित इस स्कूल में बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में शिक्षकों द्वारा प्रातः कालीन एवं अपराहन कालीन निशुल्क कोचिंग कक्षाएं लेना सराहनीय रहा है । विद्यालय प्रबंधन बच्चों के समग्र विकास के कृत संकल्पित हो शिक्षा दे रही है ।उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि शिक्षित लोग समाज में समृद्धि, विकास, और सामाजिक उत्थान का कार्य कर सकते है। शिक्षा उदारता, समझदारी, और सोचने की क्षमता प्रदान करती है । अतः बच्चों को सदैव बेहतर शिक्षा देने के लिए प्रयत्नशील रहनी चाहिए। बच्चों एवं अभिभावकों के चेहरें अच्छे परिणाम से खिल उठे है।डीएवी सेल संबद्ध चिड़िया स्कूल विगत वर्षो से लगातार खेलों में उत्तम प्रदर्शन के साथ साथ एकेडेमी शिक्षा में भी लगातार उत्कृष्ट परिणाम दे शिक्षा जगत में अपना एक सराहनीय स्थान बना चुका है।

इसे भी पढ़ें : Gua : जब सुरों में बसती थी दोस्ती, हारमोनियम और बहेलिया पर गूंजती थी पहचान..

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : 10 करोड़ नशा-मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान का 7 अगस्त को जमशेदपुर में शुभारंभ, राज्यपाल करेंगे उद्घाटन

जमशेदपुर : देशव्यापी नशामुक्ति जनजागरण को नई गति देने के उद्देश्य से प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय के नशा मुक्त भारत अभियान तथा गृह…

Spread the love

Jamshedpur : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल में प्री-प्राइमरी के विद्यार्थियों के लिए ‘मदर्स मीट’ का आयोजन

जमशेदपुर : बॉल्डविन फार्म एरिया हाई स्कूल, कदमा में प्री-प्राइमरी कक्षाओं के विद्यार्थियों की माताओं के लिए एक विशेष ‘मदर्स मीट’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बच्चों की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time