जादूगोड़ा : ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे पढ़ाई में बेहतर करे व भीषण गर्मी में उनका स्वास्थ्य बेहतर रहे इसको लेकर हितकु हनुमान चौक पर( नरवा पहाड़) में भारतीय जीवन बीमा निगम के बैनर तले माझी बाबा विरास माझी, अरूप घोष, गणेश विश्वास की अगुवाई में स्कूली बच्चों के बीच पानी बोतल, बिस्कुट, पेंसिल का वितरण किया गया। इधर सामान पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे। कार्यक्रम को सफल बनाने में भारतीय जीवन बीमा निगम के डेवलपमेंट ऑफिसर अरूप कुमार घोष, हितकु माझी बाबा विरास माझी, वकील सिंह, नरसिंह हेंब्रम, जगन्नाथ माझी, अर्जुन प्रमाणिक , गणेश विश्वास, समेत ग्रामीणों ने अहम योगदान दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जिला कांग्रेस महासचिव उदय सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता रामाश्रय प्रसाद को किया सम्मानित



















































