Jamshedpur : डालसा का न्याय रथ पहुंच रहा गांव-गांव, ग्रामीणों को कानून के प्रति किया जा रहा जागरूक, सरकारी योजनाओं की दी जा रही जानकारी

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिले में गांव-गांव विधिक जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत ग्रामीणों को कानून के प्रति जागरूक किया जा रहा है, साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। जिले में 90 दिनों तक चलने वाले इस अभियान के तहत शुक्रवार को डालसा का न्याय रथ बोड़ाम प्रखंड पहुंचा। जहां से भुला पंचायत और मुकरुडीह पंचायत के लगभग आधा दर्जन गांवों का सघन दौरा किया। जिसमें कांदरू जोना, जारूडीह, लावजोड़ा गांव एवं मुकरुडीह पंचायत के गुगलूबनी, कदम जोड़ा और मुकरुडीह गांव आदि गांव शामिल है। भ्रमण के दौरान न्याय मित्र की ओर से डालसा के कार्य व उद्देश्य, बाल विवाह, बाल श्रम, डायन प्रथा, घरेलू हिंसा, शिशु प्रोजेक्ट, आपदा, दुर्घटना, पेंशन स्कीम आदि के बारे में विस्तार से जानकारी द गई। साथ ही धूप और गर्मी से बचाव के लिए जरूरतमंद लोगों के बीच ओआरएस का पैकेट वितरित किया गया। जागरूकता अभियान के दौरान ग्रामीणों ने डालसा की टीम के समक्ष कई मूलभूत समस्याओं को रखा, जिसके समाधान के उपाय भी बताए गए।

एक वर्ष से ट्रांसफॉर्मर खराब, अंधेरे में रहने को विवश हैं ग्रामीण

वहीं जारूडीह गांव के ग्रामीणों ने कहा कि इस गांव में पिछले एक साल से ट्रांसफार्मर खराब रहने के कारण यहां पानी की किल्लत और बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। लोग किसी तरह कुंआ अथवा तालाब का पानी पीकर लालटेन युग में जी रहे हैं। इस मामले को लेकर कई बार संबंधित विभाग को सूचित भी किया गया है और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को भी जानकारी दी गई, लेकिन अब तक इसका समाधान नहीं हो पाया है। डालसा टीम ने इस मामले में सार्थक पहल करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया।

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur : सोपोडेरा स्कूल में संदिग्ध परिस्थिति में छात्रा का शव मिलने से सनसनी

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल में स्थानीय को रोजगार देने की मांग तेज,  18 गांव के मुंडा-मानकी ने रांजाबुरु माइंस गेट पर किया प्रदर्शन

गुवा : सारंडा विकास समिति के बैनर तले 18 गांव के मुंडा-मानकी एवं ग्रामीणों ने शनिवार को सेल के रांजाबुरु माइंस को बंद कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सुबह से…

Spread the love

Gua : सेल प्रबंधन मुंडा-मानकी को बांटने की राजनीति बंद करे : रामा पांडेय

गुवा : झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडेय ने शनिवार को गुवा रेलवे मार्केट स्थित अपने यूनियन कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि सेल प्रबंधन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time