Jamshedpur : 27.24 लाख की लागत से जमशेदपुर पूर्वी के बस्ती क्षेत्र और खेल के मैदान होंगे रोशन, हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य का विधायक पूर्णिमा साहू ने किया शिलान्यास

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को गोलमुरी क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में नगर विकास एवं आवास विभाग की निधि से स्वीकृत हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्यों का विधिवत शिलान्यास किया। इन योजनाओं पर कुल 27 लाख 24 हजार 66 रुपये की लागत आएगी। शिलान्यास के तहत गोलमुरी इस्कॉन मंदिर के पीछे, नामदा बस्ती काली मंदिर के समीप, बजरंग नगर, गोलमुरी जॉगर्स पार्क, न्यू केबल टाउन एवं सिक्योरिटी लाइन स्थित फुटबॉल मैदान में हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन कार्य किए जाएंगे। इन योजनाओं के पूर्ण होने से क्षेत्र में रात्रि के समय बेहतर रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी, जिससे स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और सुरक्षा व्यवस्था भी मजबूत होगी। विशेष रूप से सार्वजनिक स्थलों एवं घनी आबादी वाले क्षेत्रों में हाई मास्ट लाइट लगने से आम नागरिकों को बड़ी राहत मिलेगी।

शिलान्यास समारोह में विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि पूर्वी विधानसभा में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के उद्देश्य से विकास योजनाएं लगातार धरातल पर उतारी जा रही है। हाई मास्ट लाइट लगने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी एवं क्षेत्र की सुरक्षा और सुंदरता दोनों में बदलाव देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थलों पर हाई मास्ट लाइट अधिष्ठापन से लोगों को सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भी बेहतर सुविधा मिल सकेगी। कहा कि पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक मोहल्ले और बस्ती तक विकास योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जन अपेक्षाओं के अनुरूप कई आवश्यक कार्य आगे भी जारी रहेंगे। वहीं, कार्यक्रम के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और कई आवश्यक कार्यों को चिन्हित किया।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि संजीव कुमार, विधायक प्रतिनिधि गुंजन यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भाजपा गोलमुरी मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, मंडल महामंत्री अमिश अग्रवाल, सीनू राव, लक्ष्मण बेहरा, राकेश गिरी, बिपिन झा, हरेराम यादव, सोनू चौधरी, नवजोत सिंह सोहल, कपिल कुमार, सन्नी सिंह चौहान, नौशाद खान, बब्बू तिवारी, विपिन प्रताप सिंह, अनिल सिंह, पिजुश पॉल, संतोष वूटा, भरत बेहरा, रबिन्द्रनाथ घोष, संजय सिंह, विजय तिवारी, गुरुमिलन साहू समेत स्थानीय नागरिक व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : असम में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर कुलवंत सिंह बंटी ने दिलीप सैकिया को दी बधाई, हेमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में विकास के नए युग का जताया विश्वास


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time