पोटका : हल्दीपोखर के साथ साथ पूरे पोटका प्रखंड में विगत वर्ष 2025-26 में अतिवृष्टि एवं तूफ़ान के चपेट में आने पर लगभग 550 से अधिक मिट्टि के घर क्षतिग्रस्त हुई जिसमे एक बच्चे की मृत्यु भी हुई थी लेकिन अभी तक सरकारी मुआवजा नहीं मिला जिस कारण कुछ पीड़ित परिवार किराए के घर मे रह रहे हैं कुछ परिवार अपना गुजर बसर के लिए पोटका से शहर की ओर पलायन कर गए ऐसी स्थिति में सुधार हेतु सरकारी मुआवजा और सरकारी आवास दिलवाने हेतु उपायुक्त महोदय को एक ज्ञापन सुपुर्द किया गया। उपायुक्त महोदय के अनुसार जल्द पीड़ित परिवारों को सरकारी मुआवजे की राशि प्राप्त हो जाएगी। अंचल अधिकारी निकिता बाला ने कहा कि दो सौ से ज्यादा लोगों को मुआवजा की राशि का भुगतान किया जा चुका है।
इसे भी पढ़ें : Potka : दो माह से लंबित वेतन भुगतान व जनगणना कार्य में लगाए जाने से शिक्षकों का फूटा आक्रोश, डीईओ से मुलाकात कर जतायी आपत्ति
















































