Gua : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु में छात्राओं का दबदबा, तीनों संकायों में किया बेहतर प्रदर्शन, शुभा लक्ष्मी साहु बनी टॉपर

गुवा : केंद्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरु ने वर्ष 2026 के कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर एक बार फिर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने विज्ञान, वाणिज्य एवं मानविकी तीनों संकायों में शानदार सफलता हासिल की। खास बात यह रही कि तीनों संकायों में छात्राओं का दबदबा देखने को मिला। विज्ञान संकाय में शुभा लक्ष्मी साहू ने 472 अंक प्राप्त कर 94.40 प्रतिशत के साथ प्रथम स्थान हासिल किया। जान्हवी मिश्रा 446 अंक एवं 89.20 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा पूजा गोप 441 अंक एवं 88.20 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
मानविकी संकाय में श्रीधी ने 455 अंक एवं 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। खुशी 451 अंक और 90.20 प्रतिशत के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि कृतिका सिंह चौहान ने 438 अंक एवं 87.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया।
वाणिज्य संकाय में श्रेया कुमारी ने 456 अंक एवं 91.20 प्रतिशत के साथ पहला स्थान प्राप्त किया। सालू कंडिर 447 अंक एवं 89.40 प्रतिशत के साथ दूसरे तथा अंकिता कुमारी 442 अंक एवं 88.40 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर रहीं।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ आशीष कुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों को बधाई देते हुए इसे मेहनत, अनुशासन और समर्पण का परिणाम बताया।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

Spread the love

Related Posts

potka : मुखिया की शिकायत प र हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग पहुंची प्रदूषण विभाग की टीम, प्रदूषण रोकथाम के दिए निर्देश

पोटका : हल्दीपोखर रेलवे साइडिंग से हो रही लोडिंग-अनलोडिंग एवं ओवरलोडिंग परिवहन के कारण क्षेत्र में बढ़ते प्रदूषण को लेकर पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज की ओर से प्रदूषण…

Spread the love

Gua : सारंडा में एक अनोखा वृद्धाश्रम ” अपना घर ” 14 बुजूर्गों का बेटा बनकर घर पर ही सेवा कर रहे हैं समाजसेवी संतोष पंडा

गुवा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : झारखंड के अति दुर्गम क्षेत्र सारंडा में समाजसेवी संतोष पंडा के द्वारा जंगल के विभिन्न गांव के 14 बुजूर्गों  की बेटा बनकर सेवा कर रहे हैं। कुमडी,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time