बहरगोड़ा : बहरगोड़ा प्रखंड क्षेत्र की मानुषमुड़िया पंचायत से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है।जहां कालाबांध तालाब में नहाने के दौरान आसमानी बिजली (ठनका) की चपेट में आने से 58 वर्षीय राजमिस्त्री सापू इस्लाम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वह मूल रूप से पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद के रहने वाले सापू इस्लाम पिछले 15 वर्षों से मानुषमुड़िया में अपने परिवार के साथ रह रहे थे और क्षेत्र में राजमिस्त्री का काम कर अपनी आजीविका चलाते थे। मिली जानकारी के अनुसार, बीते कल शाम को वह रोज की तरह अपना काम खत्म कर हाथ-पैर धोने और नहाने के लिए तालाब गए थे, इसी दौरान अचानक उन पर काल बनकर आसमानी आफत टूट पड़ी और मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। इस अचानक हुए हादसे से मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है और आज वे अत्यंत गमगीन माहौल में सापू इस्लाम के पार्थिव शरीर को लेकर अपने पैतृक गांव मुर्शिदाबाद के लिए रवाना हो गए हैं, वहीं इस घटना से स्थानीय इलाके में भी गहरा शोक है।
इसे भी पढ़ें : Potka : वट सावित्री पूजा को लेकर पोटका क्षेत्र में श्रद्धा का माहौल, सुहागिन महिलाओं ने पति की लंबी आयु के लिए रखा निर्जला व्रत
There is no ads to display, Please add some



















































