Gua : गुवा में बोलेरो की टक्कर से साइकिल सवार की मौत, एक घायल

गुवा : गुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुदापि में एक दर्दनाक सड़क हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बोलेरो वाहन के चालक ने तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाते हुए साइकिल सवार सोमा चोताम्बा (उम्र लगभग 50 वर्ष), पिता स्वर्गीय सारदा चोताम्बा को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सोमा चोताम्बा की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। वहीं इस हादसे में सुखराम चोताम्बा नामक एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक उपचार के लिए नोवामुंड़ी स्थित टिस्को अस्पताल भेजा गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

घटना की जानकारी मिलने पर गुवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए चाईबासा भेज दिया है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस वाहन और चालक की तलाश में जुटी हुई है। इस घटना के बाद ग्रामीणों ने क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने और सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमीट्रिक प्रणाली लागू करने पर सेल प्रबंधन पर सवाल

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : राजीव गांधी की जयंती पर जिला कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि, नेताओ ने उन्हें आधुनिक भारत के निर्माण का बताया शिल्पकार 

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती पर बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय में श्रद्धांजलि एवं…

Spread the love

Jamshedpur : बारिश से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंची विधायक पूर्णिमा साहू,  घर-घर  पहुंचाई राहत सामग्री, लोगों से सावधानी बरतने की अपील की

जमशेदपुर : शहर में पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण जमशेदपुर पूर्व विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए विधायक पूर्णिमा साहू…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time