बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की खेडुआ पंचायत अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री प्लस टू उच्च विद्यालय जयपूरा में पांच नए वर्ग कक्ष भवन निर्माण कार्य का शिलान्यास गुरुवार को विधायक समीर मोहंती ने पारंपरिक रूप से नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर विधायक ने कहा कि नए वर्ग कक्षों के निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा, बुनियादी ढांचा मजबूत होगा और स्कूल की क्षमता का विस्तार होगा; साथ ही उन्होंने शिक्षकों के अनुरोध पर साइकिल स्टैंड निर्माण हेतु जिले के उपायुक्त को निर्देशित करते हुए आश्वस्त किया कि जल्द ही इस स्कूल को प्लस टू के लिए अपना स्वतंत्र भवन भी मिलेगा। स्थानीय ग्रामीणों ने क्षेत्र के विकास में इसे एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए इस पहल का स्वागत किया है। इस शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान प्रखंड अध्यक्ष आशीत मिश्रा, मुखिया सुलेखा सिंह, नव कुंवर, गणेश मुंडा, जादूपति राणा, नरेश मंडल, बिसु ओझा, दीपक महापात्र, सुनील सिंह, लाल मोहन मुर्मू, अनु राणा, जीतेन्द्र ओझा, टटन पाल और अभिजीत दास समेत कई गणमान्य लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : शताब्दी समारोह को यादगार बनाने के लिए बहरागोड़ा +2 उच्च विद्यालय में 24 मई को बैठक














































