जमशेदपुर : वन प्रमंडल जमशेदपुर, गीता थिएटर एवं व्यक्तित्व विकास संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित समर कैंप में शुक्रवार को कानूनी जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में डीएलएसए के चीफ एलएडीसी विदेश सिंहा तथा विशिष्ठ अतिथि के रुप में एसिस्टेंट एलएडीसी योगिता कुमारी, मनोज कुमार सिंह, समेत अन्य मौजूद रहे. इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर द्वारा चलाए जा रहे 90 दिवसीय सघन जागरूकता अभियान के तहत प्रतिभागियों को डालसा के कार्य व उद्देश्य, घरेलू हिंसा, बाल विवाह, बाल श्रम, पोक्सो एक्ट, चाइल्ड ट्रैफिकिंग, चाइल्ड सुरक्षा, डायन विशाही, गुड टच, बैड टच, नागरिक के मौलिक अधिकार व कर्तव्य, राईट टू एजुकेशन आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. मौके पर डालसा पीएलवी नागेन्द्र कुमार, दिलीप जायसवाल, सुनील पांडेय, प्रकाश शांडिल, रीना तिवारी आदि मौजूद रहे.
बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक की मनमोहक प्रस्तूति

समर कैंप में शामिल बच्चों ने बाल विवाह पर नुक्कड़ नाटक का मंचन किया. जिसे देखकर वहां मौजूद सभी प्रतिभागियों ने बाल विवाह नहीं करने तथा इसका विरोध करने का निश्चय किया. इस दौरान संगीत प्रशिक्षक रवि भांवरा ने अपने बेहतरीन गायन से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया. गीता थियेटर के सचिव प्रेम दीक्षित ने कहा कि यह समर कैंप विशेष रूप से शहर के निम्न मध्यवर्गीय परिवारों के वंचित और प्रतिभाशाली बच्चों की कलात्मक क्षमताओं को निखारने के लिए आयोजित किया गया है.जिसका उद्देश्य शहर में एक सकारात्मक, कलात्मक और रचनात्मक माहौल तैयार करना है. उन्होंने कहा कि यह समर कैंप 15 मई से शुरू किया गया है और 25 मई 2026 तक चलेगा समर कैंप में लगभग 130 सरकारी स्कूल एवं 79 प्राइवेट स्कूल के विद्यार्थी हिस्सा ले रहे हैं. समर कैंप को सफल बनाने हेतु जमशेदपुर वन विभाग के पदाधिकारी-कर्मचारी, गीता थिएटर, संपूर्ण आश्रय, व्यक्तित्व विकास संस्थान, आरंभ, हिन्द आईटीआई, सेल विला, नाफीसा युनुस सोशल वेलफेयर फाउंडेशन, लिओ क्लब जमशेदपुर अहम भूमिका निभा रही है.
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : 77 साल में नाखून और बाल काटने के कानून बने, नदी-पहाड़ संरक्षण के कानून नहीं बनेः राजेंद्र सिंह















































