Jadugora : जादूगोड़ा में चोरों का आतंक, सरकारी स्कूल समेत तीन घरों को बनाया निशाना, ढाई लाख के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर व अन्य सामग्री की चोरी 

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की तूती बोल रही है। आए दिन कहीं ना कहीं चोरी की घटना हो रही है। शुक्रवार की रात चोरों ने उत्क्रमित उच्य विधालय आसनबनी समेत तीन घरों को निशाना बनाया। इस दौरान करीब ढाई लाख  के गहने समेत स्कूल से कंप्यूटर सामग्री उठा ले गए। सुबह चोरी की जानकारी मिलने के बाद लोगों के होश उड़ गए। चोरों ने पुलिस-प्रशासन को चुनौती देते हुए एक ही रात तीन घरों को निशाना बनाया। जिसमें पहली घटना थाना क्षेत्र के भुरकाडीह निवासी गायत्री भक्त के घर के दरवाजे पर लगे ताले को लोहे के सबल से तोड़कर चोर अंदर घुस गए। इस दौरान दो  अलमारी में रखे ढाई लाख के गहने व साढ़े चार हजार नगद अपने साथ लेते गए। इस दौरान घर के लोग भीषण गर्मी में घर के बगल में पक्के छत पर सो रहे थे। इसी तरह चोरों ने उसी गांव की रहने वाली मोनिका रानी भकत के घर से 1500 रुपया नगद व एक नया गंजी तक उठाकर ले गए। दोनों जगह चोरी की घटना को अंजाम देने के बाद चोर किशोर कुमार गिरी के घर पहुंचे, जहां दरवाजे की कुंडी तोड़कर घर से दो थाली, एक लौटा व ढाई सौ रुपया नकद पर हाथ साफ किया। तीन घरों में चोरी करने के बाद जाते-जाते चोरों ने आसनबनी उत्क्रमित उच्च विद्यालय को भी निशाना बनाया। स्कूल के सात कमरों का ताला तोड़कर करीबन 25 हजार की लागत का कंप्यूटर का यूपीएस, स्टेबलाइजर, चार सरकारी फाइल लेते गए।
रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग

चोरी की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए स्थानीय ग्राम प्रधान भूदेव भक्त ने जादूगोड़ा पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्ती बढ़ाने की मांग की। ताकि चोरों पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल चोरी की इस घटना के बाद जादूगोड़ा के लोग डरे व सहमे हुए हैं। दूसरी ओर चोरी की घटना के बाद भूरकाडीह निवासी गायत्री भक्त ने जादूगोड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कर अपराधियों पर कार्रवाई की मांग की है।
गायत्री भक्त के घर से चोरी हुए सामानों की सूची
जादूगोड़ा थाना क्षेत्र के भुरकाडीह गांव के गायत्री भक्त के घर से चोरों ने सोने का गले का हार एक पीस, सोने की अंगूठी, चांदी की अंगूठी, कमर का बिछिया (चांदी) (दो पीस), चांदी का चूड़ी (दो पीस), गले का चांदी का चेन (चार पीस) व चांदी का अंगूठा एक पीस चोरी कर लिया है। घटना को अंजाम देने के बाद चोरों ने घर के  बाहर आधार कार्ड, वोटर कार्ड, पैन कार्ड, महिला का बैग जिसमें साढ़े चार हजार नगद रखी गई थी, सोना व चांदी का डब्बा, घर के सौ मीटर की दूरी पर बरामद की गई है।
पुलिस ने घटना स्थल का किया निरीक्षण
घटना के बाद जादूगोड़ा पुलिस रेस ही गई है। सूचना मिलने के बाद भूरकाडीह निवासी गायत्री भक्त, मोनिका रानी भकत,  किशोर कुमार गिरी (आसनबनी ) आसनबनी हाई स्कूल पहुंच कर घटना स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने आस पास के लोगों से पूछताछ की।
Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time