Gua : भीषण गर्मी में सेलकर्मियों को राहत, खदान क्षेत्र में नींबू पानी, ओआरएस और सत्तू का वितरण

गुवा : गुवा सेल के खदान क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए कार्यपालक निदेशक के निर्देश पर खदानों में कार्यरत सेलकर्मियों एवं ठेका श्रमिकों के बीच नींबू पानी, ओआरएस का घोल तथा सत्तू का शरबत वितरित किया जा रहा है। इस पहल का उद्देश्य गर्मी के दौरान श्रमिकों को लू और डिहाइड्रेशन से बचाना तथा उनके स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। सेल प्रबंधन द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत खदान क्षेत्र में कार्यरत मजदूरों को नियमित रूप से पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा रहे हैं, ताकि वे गर्म मौसम में भी सुरक्षित रूप से अपने कार्यों का निर्वहन कर सकें। श्रमिकों ने भी इस पहल का स्वागत करते हुए इसे राहतभरा कदम बताया। इस संबंध में झारखंड मजदूर संघर्ष संघ के केंद्रीय अध्यक्ष रामा पांडे ने सेल प्रबंधन के प्रति हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि मजदूर ही किसी भी उद्योग की रीढ़ होते हैं, जो अपने खून-पसीने की मेहनत से सेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी के बीच श्रमिकों के स्वास्थ्य की चिंता करते हुए प्रबंधन द्वारा उठाया गया यह कदम सराहनीय है। रामा पांडे ने कहा कि यूनियन हमेशा अच्छे और जनहितकारी कार्यों के लिए सेल प्रबंधन की प्रशंसा करती रहेगी। हालांकि उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि मजदूरों के अधिकारों का हनन अथवा किसी प्रकार का शोषण किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने श्रमिक हितों की रक्षा के लिए यूनियन की प्रतिबद्धता दोहराई।

इसे भी पढें : Gua : गर्मी से राहत के लिए गुवा सेल अस्पताल में ओआरएस सुविधा शुरू, मरीजों ने किया स्वागत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की शिकार महिलाएं POSH ACT-2013 के तहत ICC में दर्ज करा सकती हैं शिकायत

महिला समेत 10 से ज्यादा कर्मचारी वाले संस्थान में आंतरिक शिकायत कमिटी का गठन करना अनिवार्य कानून के प्रचार प्रसार के लिए अधिकार मित्र को किया गया प्रशिक्षित जमशेदपुर : …

Spread the love

Jamshedpur : छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को आजसू करेगी झारखंड सरकार का पुतला दहन

जमशेदपुर : आजसू पार्टी जमशेदपुर ने झारखंड सरकार की कथित दमनकारी नीतियों, मौलिक अधिकारों के हनन तथा छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में 2 सितंबर को झारखंड सरकार का…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time