बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के खण्डामौदा स्थित आयुष्मान आरोग्य का मंदिर में बुधवार को मुखिया पंचानन मुंडा की अध्यक्षता पर साफ सफाई तथा पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित की गई.बताया गया की स्वास्थ्य केंद्रों में स्वच्छता और हरियाली सुनिश्चित करने से मरीजों को एक सकारात्मक और शुद्ध वातावरण मिलता है.पौधरोपण के लिए पर्यावरण संरक्षण को भी बनाए रखना है.इस दौरान केंद्र के प्रांगण में पौधारोपण अभियान भी चलाया गया. साथ ही लोगों से गली -मोहल्ले एवं अपने आसपास के जगहों को साफ-सुथरा रखने की अपील की गई.इस दौरान अस्पताल के कर्मचारियों ने पूरे परिसर में झाडू लगाकर साफ-सफाई की. साथ ही स्वच्छता के लिए उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई. कहा,अपने घर और कार्यालय के पास साफ-सफाई रखकर बीमारियों से बचा जा सकता है.मौके पर एनएम, सीएचओ,सहिया आदि उपस्थित थे.
इसे भी पढें : Bahragora : सांड्रा पंचायत में महिलाओं ने प्रभात फेरी निकाल कर दिया माहवारी स्वच्छता का संदेश
There is no ads to display, Please add some


















































