Gua : बिना परमिट बस संचालन पर गाड़ी मालिक ने उठाई आवाज, परिवहन विभाग से कार्रवाई की मांग

गुवा : बड़ाजामदा क्षेत्र में बिना परमिट बस संचालन को लेकर गाड़ी मालिकों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। इसी क्रम में गाड़ी मालिक गैरथ कुमार प्रसाद ने परिवहन विभाग को पत्र लिखकर अवैध रूप से चल रही बसों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि बस संख्या बीआर 02 पीए 4333, जिसका परमिट राजगीर से कोलकाता मार्ग के लिए है, उसे नियमों के विरुद्ध बड़ाजामदा से बिहार शरीफ रूट पर चलाया जा रहा है। यह संचालन बिना वैध परमिट के किया जा रहा है, जो परिवहन नियमों का स्पष्ट उल्लंघन है। गैरथ कुमार प्रसाद ने कहा कि इस प्रकार की अवैध बसों के संचालन से वैध परमिट लेकर चलने वाले अन्य गाड़ी मालिकों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है, खासकर नवादा-बिहार जाने वाली बस सेवाओं पर इसका असर पड़ रहा है। उन्होंने परिवहन विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए और जितनी भी बसें बिना परमिट के संचालित हो रही हैं, उन पर तत्काल रोक लगाई जाए, ताकि नियमों का पालन सुनिश्चित हो सके और वैध संचालकों को राहत मिल सके।

इसे भी पढें : Gua : गुवा में चुप्पी तोड़ो,स्वस्थ रहो अभियान से ग्रामीणों को किया जागरूक

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण पांच दिनों से ठप, पार्षदों ने नगर परिषद से शीघ्र समाधान की मांग की

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र में पिछले पांच दिनों से घर-घर जाकर कचरा संग्रहण (डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण) का कार्य पूरी तरह बंद रहने से आम जनता को भारी परेशानियों…

Spread the love

Jamshedpur : जंतर-मंतर की घटना एवं राहुल गाँधी कि गिरफ्तारि लोकतंत्र पर आघात, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : डॉ. परितोष

जमशेदपुर :  झारखंड प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश कोऑर्डिनेटर डॉ. परितोष ने जंतर-मंतर पर अपने अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे युवाओं और छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time