Bahragora : बहरागोड़ा की कला-संस्कृति को मिलेगा डिजिटल मंच, डॉ. दिनेश सारंगी ने किया ओड़िया एलबम और भक्ति गीत का विमोचन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा क्षेत्र की समृद्ध कला और संस्कृति को एक नई ऊंचाई देने तथा स्थानीय कलाकारों को सशक्त मंच प्रदान करने के उद्देश्य से एक अनूठी पहल की शुरुआत की गई है। ‘एसबी म्यूजिकॉम’ ग्रुप के संचालक सचिदानंद ने बहरागोड़ा के हुनरमंद युवाओं को एकजुट कर एक बड़ा डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार करने का बीड़ा उठाया है।

इसी कड़ी में उनके यूट्यूब चैनल ‘सचिदा ऑफिशियल’ पर नया ओड़िया वीडियो एल्बम ‘मरी गली तो पांई मु’ और कोयल मिश्रा की आवाज में सजी शिव भक्ति रचना ‘विनती सूनलो भोले नाथ’** को धूमधाम से रिलीज किया गया। इस भक्ति गीत को कोयल मिश्रा के पिता राम कुमार मिश्रा ने लिखा है।इस खास अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. दिनेश सारंगी उपस्थित थे।

उन्होंने दीप प्रज्वलित कर गीतों का विमोचन किया और सचिदानंद के इस साहसिक प्रयास की जमकर सराहना की।इस पूरे प्रोजेक्ट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें गीत-संगीत से लेकर अभिनय तक, हर स्तर पर बहरागोड़ा की स्थानीय प्रतिभाओं का जलवा देखने को मिला है। ओड़िया एल्बम के बोल स्वयं बहुमुखी प्रतिभा के धनी सचिदानंद ने लिखे हैं, इसे अपनी आवाज दी है और मुख्य अभिनेता के तौर पर स्क्रीन पर शानदार अभिनय भी किया है।

वहीं, सह-कलाकार के रूप में बहरागोड़ा के उभरते कलाकार अचिंता और कनिष्का ने बेहतरीन भूमिका निभाई है। वीडियो का दमदार निर्देशन सुमंत बाला ने किया है, जबकि एडिटिंग मुंडा जी द्वारा की गई है। गाने में कर्णप्रिय संगीत दीपांजन रॉय ने दिया है, जिसकी रिकॉर्डिंग जमशेदपुर के ‘दीप्ति स्टूडियो’ में हुई।

वहीं इस गरिमामयी लॉन्चिंग के अवसर पर कलाकारों का हौसला बढ़ाने के लिए सचिदानंद, कनिष्का, राजू, सुरजीत, कमल, कृष्णा, सुजीत मंडल, पूर्ण चंद्र और राम कुमार मिश्रा समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी ने इस डिजिटल शुरुआत को बहरागोड़ा के सांस्कृतिक इतिहास में एक बड़ा और सराहनीय कदम बताया है।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : खण्डामौदा आरोग्य मंदिर में गूंजा स्वच्छता का संदेश, मुखिया की अगुवाई में हुआ पौधारोपण

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : यूनाइटेड ह्यूमन राइट्स एंड एंटी करप्शन सोशल जस्टिस संगठन ने उपायुक्त को किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  संयुक्त मानव अधिकार एवं भ्रष्टाचार विरोधी सामाजिक न्याय संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रांतिक कुमार दास एवं झारखंड टीम के द्वारा जिला उपायुक्त राजीव रंजन को पुष्प गुच्छ एवं…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने बुरूडीह डैम में केज कल्चर के माध्यम से मत्स्य पालन शुरू करने व जिले में 10 मॉडल तालाब विकसित करने का दिया निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में बुधवार को उपायुक्त राजीव रंजन ने सहकारिता, मत्स्य, पशुपालन, उद्यान, भूमि संरक्षण, जेएसएलपीएस तथा अन्य संबद्ध विभागों की समीक्षा की। साथ ही उपरोक्त विभाग की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time