संरक्षक बने मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित व बलराम यादव
जादूगोड़ा : यूसिल की मान्यता प्राप्त श्रमिक संगठन यूरेनियम मजदूर संघ के 16 वां अधिवेशन सोमवार को जादूगोड़ा यूसिल कॉलोनी के सामुदायिक केन्द्र में बिना हो हंगामा के संपन्न हो गया। इस दौरान वर्ष 2026-27 के लिए यूनियन का पुनर्गठन किया गया। सर्वसम्मति से अगले दो सालों के लिए तुरामडीह यूरेनियम प्रोजेक्ट में पदस्थापित युवा नेता मुकेश कुमार को यूनियन महामंत्री मनाया गया जबकि आनंद महतो (नरवा पहाड़) को अध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त यूनियन के तीन संरक्षण भी चुने गए जिसमें मुरली मनोहर राव, चंद्र शेखर पंडित व बलराम यादव शामिल है। यूनियन का कार्यकारी अध्यक्ष तुरामडीह माइंस से महिला नेत्री बीना पानी टुडू को बनाया गया. इसके अलावे उपाध्यक्ष पद पर संजय कुमार, सोना राम हांसदा, मनोज कुमार, देवी सामद को जगह दी गई है। यूनियन के अन्य पदाधिकारियों में संयुक्त मंत्री उपेन्द सिंह, संगठन मंत्री उमेश चंद्र कुमार, चार मंत्री क्रमशः प्रकाश सिंह, उज्जवल दास, अरुण कुमार सिंह तथा तारक नाथ को बनाया गया। कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अजीत कुमार हल्धर एवं सह कोषाध्यक्ष फागू मार्डी बनाया गया। कार्यालय मंत्री पुष्पराज तथा सह कार्यालय मंत्री की जिम्मेदारी धनी राम टुडू, दिल बहादुर आले तथा राधे गोप को सौंपा गई है।
कार्यकारिणी सदस्यों में 14 को मिली जगह
यूनियन के पुनर्गठन के दौरान 14 कार्यकारणी सदस्यों का भी चयन किया गया। जिसमें फागू मुर्मू, चरण किस्कू ,देवला बेसरा बागी हांसदा, गुरुवारी कुई, एमके पंडित, मुकेश सरदार, नवीन प्रसाद, खैरा हो, मधु सुदन महतो, दामोदर पूर्ति, धनंजय वर्मा व धनंजय सिंह को जगह दी गई।
कार्यक्रम में उपस्थित लोग
नरवा पहाड़ यूरेनियम मजदूर संघ के जादूगोड़ा में आयोजित 16 वे अधिवेशन में भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष बलराम यादव, जिला अध्यक्ष अनिमेश कुमार दास। जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह विभाग प्रमुख अभिमन्यु सिंह समेत यूसिल की सभी यूनिटों से यूनिट के कमेटी मेंबर व पदाधिकारी उपस्थित थे।

















































