Jamshedpur : जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं : उपायुक्त

डीसी ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनीं नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याओं को सुना तथा संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को मामलों का त्वरित एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान भूमि अधिग्रहण मुआवजा, फीस माफी, मारपीट एवं धमकी से संबंधित मामले, जन वितरण प्रणाली (पीडीएस) दुकान आवंटन, सड़क मरम्मती, दिव्यांग व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने, जमीन विवाद, भूमि पर अवैध दखल, मंईयां सम्मान योजना का लाभ दिलाने, पेयजल समस्या समेत विभिन्न जनहित एवं सामाजिक मुद्दों से जुड़े आवेदन प्राप्त हुए।

उपायुक्त ने सभी मामलों की विभागवार समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त आवेदनों का निष्पादन निर्धारित समयसीमा के भीतर किया जाए। उन्होंने कहा कि जन शिकायत निवारण दिवस प्रशासन और आमजन के बीच संवाद का एक प्रभावी माध्यम है, जिसके जरिए नागरिक अपनी समस्याओं को सीधे जिला प्रशासन के समक्ष रखते हैं।

उपायुक्त ने कहा कि जिला प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है। प्रत्येक आवेदन की गंभीरता से जांच कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जनहित से जुड़े मामलों में अनावश्यक विलंब किसी भी स्तर पर स्वीकार्य नहीं होगा। सभी विभागीय पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त शिकायतों का संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ निष्पादन सुनिश्चित करें, ताकि नागरिकों को त्वरित राहत मिल सके।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : NDRF का 5 दिवसीय आपदा प्रबंधन एवं बचाव प्रशिक्षण शिविर शुरू, 18 से 50 वर्ष के 70 प्रतिभागी ले सकते हैं प्रशिक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जेएनएसी टीम पर जानलेवा हमला करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप से गुरदीप पप्पू सहित 14 बरी

जमशेदपुर : जनता दल यू के पूर्व नगर अध्यक्ष एवं ट्रांसपोर्टर गुरदीप सिंह पप्पू सहित 14 भाजपा एवं सामाजिक नेताओं को साक्ष्य के अभाव में बरी कर दिया गया है।…

Spread the love

Jamshedpur : कालियाडीह गौशाला पहुंचे संत ग्वाल श्री जी महाराज, गौसेवा की सुदृढ़ व्यवस्था  को बताया अनुकरणीय, अपने हाथों से गौवंश को खिलाई हरी सब्जियां, फल और गुड़

616 गौवंश की सेवा व्यवस्था का लिया जायजा  7 दिनों के लिए विशेषज्ञ प्रशिक्षक भेजने की घोषणा जमशेदपुर : श्री गो-कृपा कथा महोत्सव के अवसर पर जमशेदपुर पधारे परम पूज्य…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time