Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर योगाभ्यास किया और योग के महत्व को समझा। विद्यालय की प्रधानाध्यापिका सुश्री किरण सिन्हा के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

साथ ही विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी योगाभ्यास को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रशिक्षित शिक्षिका सुश्री प्रीति कुमारी एवं शिक्षक अभय कुमार राम ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास कराया तथा उनके स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर प्रधानाध्यापिका सुश्री किरण सिन्हा ने 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग स्वस्थ, सक्रिय और संतुलित जीवन का आधार है।

उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित योग करने के लिए प्रेरित किया तथा बताया कि योग गैर-संचारी रोगों को कम करने और जीवन की गुणवत्ता में सुधार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। योगाभ्यास के साथ-साथ विद्यार्थियों के बीच विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिसमें सभी बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागी विद्यार्थियों के बीच पुरस्कार एवं फलों का वितरण किया गया। इस आयोजन से बच्चों में योग के प्रति विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा शक्तिनगर में रात्रि चौपाल, नशा मुक्ति व ग्राम सुरक्षा पर हुई चर्चा, नशा मुक्त टोला बनाने का लिया निर्णय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : भोजपुर के भरत भूषण तिवारी की नृशंस हत्या के आरोपी पुलिसकर्मियों को मिले कड़ी सजा : महेंद्र पांडेय

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सह समाजसेवी महेंद्र कुमार पांडेय ने बिहार के भोजपुर जिले के बिलौटी, शाहपुर निवासी भरत भूषण तिवारी के एनकाउंटर को जघन्य हत्या बताया। उन्होंने…

Spread the love

Jadugora : पोटका में सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा के साथ मारपीट, जान से मारने की मिली धमकी, पोटका थाना में मामला दर्ज

जादूगोड़ा :पोटका थाना क्षेत्र में दबंगई का सनसनीखेज मामला सामने आया है। गांव में घुसकर पोटका निवासी सह सामाजिक कार्यकर्ता शंकर मुंडा को धमकाने, मारपीट करने का मामला प्रकाश में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time