बहरागोड़ा : बहरागोड़ा के पीडब्ल्यूडी चौक के पास शनिवार की सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब राहगीरों ने एक युवक की लाश को पेड़ से फंदे पर झूलते देखा। मृतक की शिनाख्त पाटपुर गांव के रहने वाले रवि बेहरा के रूप में हुई है। परिजनों की मानें तो रवि शुक्रवार की रात हमेशा की तरह खाना खाकर चैन से सोया था, लेकिन आधी रात के सन्नाटे में वह कब और किन परिस्थितियों में घर की दहलीज पार कर बाहर निकला, इसका जवाब किसी के पास नहीं है। सुबह जब लोग सैर पर निकले तो इस खौफनाक मंजर को देखकर सन्न रह गए। घटना की खबर मिलते ही बहरागोड़ा थाना पुलिस ने बिना वक्त गंवाए मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला, शव को पेड़ से उतरवाकर पंचनामा किया और पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल घाटशिला भेज दिया। रवि की इस अचानक और संदेहास्पद मौत से जहाँ उसके परिवार में कोहराम मच गया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पुलिस अपने स्तर से घटना की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora : बरसोल में अवैध बालू लदा वाहन जब्त, प्रशासन ने दी सख्त चेतावनी
There is no ads to display, Please add some



















































