Gua : बायोमेट्रिक प्रणाली पर संयुक्त मोर्चा अड़ा, कोर्ट के फैसले तक पुरानी व्यवस्था जारी रखने की मांग

गुवा : सेल प्रबंधन और संयुक्त मोर्चा के बीच बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली को लेकर किरीबुरू जनरल ऑफिस में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में सभी प्रमुख ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और बायोमेट्रिक प्रणाली की कानूनी, तकनीकी तथा श्रमिक हितों से जुड़े मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। संयुक्त मोर्चा ने स्पष्ट कहा कि बायोमेट्रिक उपस्थिति प्रणाली का मामला फिलहाल न्यायालय में विचाराधीन है। ऐसे में अंतिम फैसला आने तक पुरानी उपस्थिति व्यवस्था ही जारी रखी जाए। यूनियनों का कहना था कि वर्तमान प्रणाली को अभी तक प्रमाणन अधिकारी से स्वीकृति नहीं मिली है और यह प्रमाणित स्टैंडिंग ऑर्डर तथा श्रम कानूनों के अनुरूप भी नहीं है। यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि सिस्टम में 15 मिनट का ग्रेस पीरियड रखा गया है, जिसका प्रावधान न तो वर्तमान वेतन अधिनियम में है और न ही नए वेज कोड में। उनका कहना था कि बिना कानूनी आधार के इसे लागू करना कर्मचारियों के अधिकारों और वेतन पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। बैठक में चाईबासा के सुलह अधिकारी की उस सलाह का भी उल्लेख किया गया, जिसमें कोर्ट का फैसला आने तक पुरानी व्यवस्था जारी रखने की बात कही गई थी। संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया कि इसके बावजूद 15 जून से बायोमेट्रिक लागू करने के प्रयास से चारों खदानों में अघोषित हड़ताल जैसी स्थिति बनी, जिससे उत्पादन प्रभावित हुआ। अंततः प्रबंधन को मौखिक रूप से अपना सर्कुलर वापस लेना पड़ा। यूनियनों ने दोहराया कि वे बायोमेट्रिक के विरोधी नहीं, बल्कि इसे कानूनी प्रक्रिया के तहत लागू करने के पक्षधर हैं।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा पंचायत भवन में मैया सम्मान योजना सत्यापन शिविर का शुभारंभ

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नशा मुक्ति जागरूकता अभियान का समापन,  मानव श्रृंखला बना नशा के दुष्प्रभाव से कराया अवगत

जमशेदपुर  : मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए गए राज्यव्यापी अभियान का शनिवार को मानव श्रृंखला एवं जागरूकता रैली के साथ समापन…

Spread the love

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में 12 वीं के होनहार बच्चों को किया गया सम्मानित

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में बोर्ड की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालें छात्र – छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही आईआईटी और एनआईटी में जगह बनाने वाले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time