पोटका : पोटका विधायक संजीव सरदार शनिवार को सानग्राम गांव पहुंचकर ब्रेन मलेरिया से मृत पीएमश्री कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्रा लखी सरदार के परिजनों से मिले। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए इस कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। विधायक ने मृतका की दीदी, चाची तथा अन्य परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और हिम्मत बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि लखी की असमय मौत अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है। ऐसी घड़ी में पूरा समाज और जनप्रतिनिधि परिवार के साथ खड़े हैं। विधायक ने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में ब्रेन मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग से प्रभावी कदम उठाने की आवश्यकता पर भी बल दिया, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।
इसे भी पढ़ें : Potka : अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य विरोधी दिवस पर ग्रामीणों को किया जागरूक, नशा छोड़ने का लिया संकल्प


















































